
Bank FD Rates: आरबीएल बैंक प्राइवेट सेक्टर के अग्रणी बैंकों के लिस्ट में शामिल है। इस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन कर दिया है। नई दरें 29 जुलाई से प्रभावी हो चुकी हैं। बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक सामान्य नागरिकों को 7 दिन से 10 साल के एफडी पर 3.50% से लेकर 8.10% तक सालाना ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए न्यूनतम ब्याज 4% और अधिकतम 8.60% है।
इन दो टेन्योर पर मिल रहा 8% से ज्यादा रिटर्न
सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 500 दिन के एफडी पर दे रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 8.10% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.60% है। इसके अलावा 18 महीने से 24 महीने के टेन्योर पर भी सामान्य नागरिकों को 8% ब्याज मिल रहा है। समान टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को सलना 8.50% ब्याज मिल रहा है।
एक साल के निवेश पर मिलेगा कितना रिटर्न?
241 दिन से 364 दिन के एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.05% ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 6.55% है। 1 साल से लेकर 15 महीने से कम के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.5% और वरिष्ठ नागरिकों को 8% रिटर्न मिल रहा है।
अन्य टेन्योर के लिए नई दरें
5 वर्ष के टैक्स सेविंग एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% ब्याज ऑफर कर रहा है। 501 दिन से लेकर 545 दिन के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 7.80% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.30% रिटर्न बैंक दे रहा है। 453 दिन से लेकर 499 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.80% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.30% इन्टरेस्ट बैंक दे रहा है।


