Bank FD: इस बड़े बैंक ने किया एफडी के ब्याज दरों में बदलाव, नई दरें लागू, जानें ग्राहकों को अब मिलेगा कितना रिटर्न 

आईसीआईसीआई बैंक ने बल्क एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों को अधिकतम 7.30% ब्याज ऑफर कर रहा है।
bank fd rates

Bank FD: आईसीआईसीआई बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नए रेट बल्क डिपॉजिट यानी 2 करोड़ या उससे अधिक और 5 करोड़ से कम राशि के एफडी पर प्रभावी होंगे। बता दें कि आईसीआईसीआई  बैंक को देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक है। बैंक द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधा प्रदान की जाती हैं, जिसमें इंटरनेशनल बैंकिंग, कॉरपोरेट बैंकिंग और रिटेल बैंकिंग भी शामिल हैं।

इतने दिन के एफडी पर मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज

बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 1 साल से लेकर 389 दिनों के अवधि पर दे रहा है।  इंटरेस्ट रेट 7.30% है। वहीं समान अवधि के रेगुलर एफडी के लिए ब्याज दर 6.70% है।

1 साल से अधिक के टेन्योर के लिए ब्याज दरें 

390 दिन से लेकर 15 महीने से कम के एफडी पर 7.25%, 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम के एफडी पर 7.20 प्रतिशत और 18 महीने से लेकर 2 साल के कम के एफडी पर 7.20% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल की एफडी पर 7%, 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल की एफडी पर 7% और 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल  के डिपॉजिट पर 7% इंटरेस्ट ग्राहकों को मिलेगा।

7 दिन से लेकर 14 दिन के टेन्योर पर 4.75 प्रतिशत, 15 दिन से लेकर 30 दिन के एफडी पर 4.75 प्रतिशत, 30 दिन से लेकर 45 दिन के अवधि पर 5.5%, 46 दिन से लेकर 60 दिन के एफडी पर 5.75%,  61 दिन से लेकर 90 दिन के डिपॉजिट पर 6%, 91 दिन से 120 दिन के एफडी 6.50%,  121 दिन से 150 दिन के टेन्योर पर 6.50%, 151 दिन से लेकर 181 दिन के एफडी 6.50%, 185 दिन से लेकर 210 दिन के टेन्योर 6.75%, 211 दिन से लेकर 270 दिन के एफडी पर 6.75%, 271 दिन से लेकर 289 दिन के डिपॉजिट पर 6.85% और 290 दिन से लेकर 1 साल से कम के एचडी पर 6.50% ब्याज बैंक दे रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews