Bank FD: ग्राहकों की हुई मौज, इस सरकारी बैंक ने बढ़ाया एफडी पर ब्याज दर, अब होगा ज्यादा मुनाफा

bank fd rates

Bank FD Rate Hike: रिजर्व बैंक ने अप्रैल में रेपो रेट में कोई इजाफा नहीं किया था। लेकिन इसके बावजूद कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में इजाफा किया है। हाल ही में प्रमुख पब्लिक सेक्टर बैंकों में से पंजाब और सिंध बैंक (Punjab And Sindh Bank) ने एफडी के ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। नई दरें लागू भी हो चुकी हैं। ग्राहक ऑनलाइन/बैंक की शाखा में जाकर इसका लाभ उठा सकते हैं।

बैंक 7 दिनों से लेकर 10 सालों की एफडी पर 2.80 फीसदी से लेकर 6.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है। तीन स्पेशल एफडी की पेशकश की गई है, जिसपर ब्याज भी अच्छा-खासा मिल मिलेगा। 400 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर 7.10 फीसदी, 555 दिनों की एफडी पर 7.35 और 601 दिनों की FD पर 7 फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों को Fixed Deposit पर ज्यादा इंटरेस्ट मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। वहीं अति वरिष्ठ नागरिकों को 0.15 फीसदी अधिक लाभ होगा। 7-30 दिनों की एफडी पर 2.8%, 31-45 दिन की एफडी पर  3.00%, 46-90 दिनों की एफडी पर 4.60%, 91-179 दिनों की एफडी पर 4.75% और 180-364 दिनों की एफडी पर 6.00% ब्याज दर मिल रहा है।इसके अलावा 1 साल से लेकर 399 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.40 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews