Bank Holiday 2024:  5 और 6 जुलाई को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी कर दी लिस्ट, यहाँ जानें डिटेल 

5 और 6 जुलाई को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई ने लिस्ट जारी कर दी है। इस दौरान बैंकों में कोई काम नहीं होंगे।
bank holiday 2026

Bank Holiday 2024: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बैंक हॉलिडे की लिस्ट पहले ही जारी कर देता है। ताकि ग्राहक समय रहते अपने काम पूरे कर पाएं। 5 और 6 जुलाई को अलग-अलग त्योहार को लेकर कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि एटीएम कैश विथ्ड्रॉल और अन्य ऑनलाइन सेवाएं भी जारी रहेगी।

5 और 6 जुलाई को यहाँ बंद रहेंगे बैंक

5 जुलाई को गुरु हरगोविंद जी जयंती को लेकर जम्मू और कश्मीर में बैंक में अवकाश रहेगा। बैंक शाखाओं में कोई कार्य नहीं होगा। वहीं 6 जुलाई को मिजोरम की राजधानी ऐजवाल में भी बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी एमएचआईपी डे को लेकर दी जाएगी।

अगले हफ्ते इन राज्यों में रहेगा बैंकों में अवकाश

अगले हफ्ते 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। 8 और 9 जुलाई को भी कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। कांग यानि रथ यात्रा को लेकर इंफोल में बैंक की छुट्टी रहेगी। ओडिशा में भी राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। राज्य में रथ यात्रा के कारण 7 और 8 जुलाई को बैंक बंद रहेंगे। 9 जुलाई को द्रुक्पा त्शे-जी के चललते गंगटोक में बैंक बैंक  रहेंगे।

31 जुलाई तक इतने दिन बंद रहेंगे 

जुलाई में बैंक कुल 12 दिन बंद रहने वाले हैं। 13 और 14 जुलाई को शनिवार और रविवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे। 16 जुलाई उत्तराखंड में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 17 जुलाई को मोहर्रम को लेकर मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 21 जुलाई को रविवार है। 27 जुलाई को शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। 28 जुलाई रविवार को भी अवकाश रहेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews