Bank Holiday: इन राज्यों में लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, 26 मई तक रहेगा अवकाश, चेक करें लिस्ट

कई राज्यों में 23 से 26 मई लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। लोकसभा चुनाव, बुद्ध पूर्णिमा, शनिवार और रविवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
bank holiday 2026

Bank Holiday: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। कई राज्यों में 23 मई से लेकर लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ऑनलाइन सुविधाएं और एटीएम के जरिए कैश विड्रॉल की सेवाएं लागू रहेगी। ऐसे में जिन लोगों को बैंक जाकर कोई काम करवाना है, उन्हें थोड़ी परेशानी हो सकती है।

23 मई को इन राज्यों में बैंकों की छुट्टी

23 मई यानि आज अगरतला (Tripura), आइजोल (मिजोरम), बेलापुर (महाराष्ट्र), भोपाल (मध्यप्रदेश), चंडीगढ़, देहरादून (उत्तराखंड), ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश), जम्मू, कानपुर (यूपी), कोलकाता, मुंबई (पश्चिम बंगाल), नागपुर (महाराष्ट्र), नई दिल्ली, रायपुर (छत्तीसगढ़), रांची (झरखंड), शिमला (हिमाचल प्रदेश), श्रीनगर में बुद्ध पूर्णिमा के चलते बैंकों में छुट्टी है।

24 मई को इन राज्यों में अवकाश

24 मई शुक्रवार को कई राज्यों में नजरुल जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय अवकाश रहेगा। त्रिपुरा और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।

25-26 मई को देश के सभी बैंक रहेंगे बंद

25 मई को कई राज्यों में लोकसभा चुनाव का 6वां चरण है। इस दिन महीने का चौथा शनिवार भी है। देशभर के सभी बैंकों में अवकाश रहेगा। वहीं 26 मई को रविवार होने के कारण बैंक में कामकाज बंद रहेंगे।

मई में 14 दिन बैंक बंद

मई में 31 दिनों में से 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। जिसमें 5, 11, 12, 19, 25 और 26 मई को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा मजदूर दिवस, लोकसभा चुनाव, अक्षय तृतीया, बुद्ध पूर्णिमा और अन्य कई त्योहारों की छुट्टियाँ भी लिस्ट में शामिल हैं।

मई 2024 बैंक हॉलिडे लिस्ट

  • 1 मई- मजदूर दिवस
  • 7 मई-लोकसभा चुनाव
  • 8 मई- रबिन्द्रनाथ टैगोर जयंती
  • 10 मई-अक्षय तृतीया/बसव जयंती
  • 16 मई- राज्य दिवस
  • 20 मई- लोकसभा चुनाव
  • 23 मई- बुद्ध पूर्णिमा
  • 25 मई- लोकसभा चुनाव
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews