Bank Holiday: 9 से 30 अप्रैल के बीच 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें जरूरी काम

bank holiday in oct nov 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। Bank Holidays 2022. अप्रैल का महीना शुरू हो गया है और एक हफ्ता भी बीत चुका है। अगर बैंक से संबंधित कोई काम है तो जल्द से जल्द निपटा लें, क्योंकि आज 9 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच करीब 10 दिन बैंक बंद रहने वाले है, हालांकि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) जारी रहेगी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, अप्रैल (Bank holidays in April 2022 ) में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।  इसमें हनुमान जयंती और महावीर जयंती समेत कई त्यौहारों (Special Holiday List) के चलते बैंक बंद रहेंगे। वही दूसरा-चौथा शनिवार और रविवार के चलते भी बैंक बंद होंगे। बैंक बंद होने के चलते चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, लेकिन ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं चालू रहेंगी और ATM भी खुले रहेंगे।

Bank holidays in April 2022

  • 9 अप्रैल को शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
  • 10 अप्रैल को रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 14 अप्रैल को डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष/चैरोबा, बिजू फेस्टिवल/बोहार बिहू- शिलांग और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद ।
  • 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू- जयपुर, जम्मू और श्रीनगर को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद ।
  • 16 अप्रैल को बोहाग बिहू। गुवाहाटी में बैंक बंद।
  • 17 अप्रैल को रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
  • 21 अप्रैल को गड़िया पूजा है. इस दिन अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 अप्रैल को शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)।
  • 24 अप्रैल को रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
  • 29 अप्रैल को शब-ई-कद्र/जुमात-उल-विदा है। इस दिन जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews