Bank Holiday 2022: अप्रैल के आखरी सप्ताह में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें जरूरी काम

bank holiday in oct nov 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।Bank Holidays in April 2022. अप्रैल महीने के खत्म होने में सिर्फ 12 दिन का समय बचा है, ऐसे मे बैंक संबंधित कोई काम हो तो जल्द निपटा लें, क्योंकि 12 दिनों में 4 दिन बैंक बंद रहने वाले है, बैंक बंद होने के चलते चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, लेकिन ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) जारी रहेगी।

यह भी पढ़े.. इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 15 मई से मिलेगी ये खास सुविधा, खाते में बढ़कर भी आएगी सैलरी

अप्रैल महीने में कुल 15 दिन बैंक की छुट्टियां है, इसमें से महीने की शुरुआती 18 दिनों में 11 दिन बैंक बंद रहे हैं और अब बाकी बचे दिनों में 4 दिन बैंक ब्रांच बंद रहने वाली है।भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है। ये त्योहार या छुट्टी खास अवसरों पर निर्भर करते हैं। ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती। अगर आप बैंक संबंधित कोई भी काम करने जा रहे है तो पहले चेक कर लें, वरना परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Bank holidays in April 2022

  • 21 अप्रैल को गड़िया पूजा है. इस दिन अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 अप्रैल को शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)।
  • 24 अप्रैल को रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
  • 29 अप्रैल को शब-ई-कद्र/जुमात-उल-विदा है। इस दिन जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews