इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 15 मई से मिलेगी ये खास सुविधा, खाते में बढ़कर भी आएगी सैलरी

mp news

demo pic

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।Air India Group Medical Insurance. Air India के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सैलरी में बढ़ोतरी के बाद कंपनी ने कर्मचारियों को एक और तोहफा दिया है। अब एयर इंड‍िया ने अपने कर्मचार‍ियों के लिए ग्रुप मेड‍िकल इंश्‍योरेंस (Group Medical Insurance) देने की घोषणा की है।कर्मचारियों को 15 मई से यह सुविधा मिलेगी।इसमें अधिकतम परिवार के 7 सदस्य शामिल हो सकेंगे।खास बात ये है कि मई में बढ़ी हुई सैलरी के साथ इन कर्मचारियों को ग्रुप मेड‍िकल इंश्‍योरेंस का भी लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े.. AIIMS Recruitment 2022: इन पदों पर निकली है भर्ती, 11 मई को होगा इंटरव्यू, जानें आयु-पात्रता

दरअसल, एयर इंड‍िया (Air India) ने एयर इंड‍िया ने कर्मचार‍ियों को ग्रुप मेड‍िकल इंश्‍योरेंस (Group Medical Insurance) देने की घोषणा की है।कर्मचारियों और उनके पर‍िवार को इस सुव‍िधा का लाभ 15 मई से मिलेगा।इस ग्रुप मेड‍िकल इंश्‍योरेंस में एक कर्मचारी का 7.5 लाख रुपये का सम इंश्‍योर्ड होगा। इसमें एक पर‍िवार के अध‍िकतम 7 सदस्‍य शाम‍िल हो सकेंगे।इसके अलावा 7 सदस्यों में कर्मचारी की पत‍ि / पत्‍नी, तीन बच्‍चे और 2 माता-प‍िता / सास-ससुर शाम‍िल होंगे। इस इंश्‍योरेंस पॉल‍िसी का इस्‍तेमाल कर्मचारी क‍िसी भी मेड‍िकल इमरजेंसी में कर सकते हैं।खास बात ये है कि ग्रुप मेड‍िकल इंश्‍योरेंस की सुव‍िधा देश में मौजूद परमानेंट और फ‍िक्‍स्‍ड टर्म कॉन्‍ट्रैक्‍ट कर्मचार‍ियों और उनके आश्र‍ित दोनों को म‍िलेगी।

इससे पहले एयर इंड‍िया ने बीते साल कर्मचार‍ियों की हुई वेतन कटौती को चरणबद्ध तरीके से वापस लेने का ऐलान किया था। इसके तहत एयरलाइन के पायलटों के उड़ान भत्ते, विशेष वेतन और वाइड बॉडी भत्ते में क्रमश: 35 प्रतिशत, 40 प्रतिशत और 40 प्रतिशत की कटौती की गयी थी, ऐसे में अब इन्हें अप्रैल से 20 प्रतिशत, 25 प्रतिशत और 25 प्रतिशत बहाल किया जा रहा है। यह बदलाव 1 अप्रैल से लागू कर द‍िया गया है।

यह भी पढ़े.. TRANSFER: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

इसके अलावा केबिन क्रू सदस्यों के उड़ान भत्ते और वाइड बॉडी भत्ते में भी क्रमश: 15 और 20 प्रतिशत की कटौती की गयी थी, ऐसे में इन दोनों भत्तों को एक अप्रैल से क्रमश: 10 प्रतिशत और पांच प्रतिशत बहाल किया जा रहा है। अधिकारियों और अन्य स्टाफ सदस्यों के क्रमश: 50 प्रतिशत और 30 प्रतिशत की कटौती की गयी थी और अप्रैल से 25 प्रतिशत बहाल किया जा रहा है।यह बदलाव नियमित और फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों दोनों ही के वेतन में ही होगा।  ऐसे में बैक टू बैक ग्रुप मेड‍िकल इंश्‍योरेंस की सुव‍िधा कर्मचार‍ियों के ल‍िए क‍िसी तोहफे से कम नहीं है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews