July Bank Holiday: जुलाई में 12 दिन बंद रहेंगे बैक, बैंकिंग संबंधित कामों पर पड़ सकता है असर, ब्रांच जाने से पहले यहां देख लें पूरी लिस्ट

जुलाई 2026 महीने में देश भर के बैंकों में साप्ताहिक और क्षेत्रीय त्योहारों को मिलाकर कुल 12 दिन कामकाज बंद रहेगा। हालांकि यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं जारी रहेंगी।
bank holiday 2026

अगर बैंक से संबंधित कोई भी काम है, तो फटाफट पूरा कर लीजिए। जून की तरह जुलाई महीने में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों, साप्ताहिक अवकाशों और क्षेत्रीय छुट्टियों को मिलाकर कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें 4 रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार भी शामिल हैं। बैंक बंद होने के चलते चेकबुक व पासबुक समेत कई बैंकिंग से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।

 जुलाई में कब-कब और कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक, ये है पूरी लिस्ट

  1. ​6 जुलाई (सोमवार): मिजोरम, ‘एमएचआईपी दिवस’
  2. ​9 जुलाई (गुरुवार): मेघालय, ‘बेहदिएनखलम’ उत्सव
  3. ​16 जुलाई (गुरुवार): ओडिशा, उत्तराखंड और मणिपुर में ‘रथ यात्रा’ और ‘हरेला’ त्योहार
  4. ​17 जुलाई (शुक्रवार): मेघालय, स्वतंत्रता सेनानी ‘यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि’
  5. ​18 जुलाई (शनिवार): सिक्किम, बौद्ध धर्म के पवित्र त्योहार ‘द्रुकपा त्शे-जी’
  6. 22 जुलाई (बुधवार): त्रिपुरा, पारंपरिक ‘खर्ची पूजा’ उत्सव

जुलाई में पड़ेंगे 2 शनिवार और 4 रविवार

  1. ​5 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  2. ​11 जुलाई: दूसरा शनिवार (देशव्यापी बैंक बंदी)
  3. ​12 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  4. ​19 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  5. ​25 जुलाई: चौथा शनिवार (देशव्यापी बैंक बंदी)
  6. ​26 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

​बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी। ग्राहक अपने डिजिटल ट्रांसफर, यूपीआई और नेट बैंकिंग से जुड़े काम बिना किसी रुकावट के पूरे कर सकते हैं, क्योंकि डिजिटल सेवाओं पर बैंक की छुट्टियों का कोई असर नहीं होता है। पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे गूगल पे, फोन पे, पेटीएम (Google Pay, phonePe, paytm) आदि का इस्तेमाल करना होता है। ग्राहक स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए भी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि। पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

नोट: ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने शहर की स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में जानकारी पता कर लें, क्योंकि भारत में बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक ऐप पर भी ताजा अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews