July Bank Holidays : जल्द निपटा लें जरूरी काम, जुलाई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित कामों पर पड़ सकता है असर

July Bank Holiday 2026: जुलाई में करीब 12 दिन बंद रहने वाले हैं, जिसमें 6 सप्‍ताहिक अवकाश भी शामिल है। आइए जानते हैं किस दिन किस राज्य या शहर में और किस वजह से बैंक बंद रहेंगे….
bank holiday 2026

अगर बैंक से संबंधित कोई भी काम है, तो जल्द से जल्द निपटा लीजिए। जून की तरह जुलाई महीने में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों, साप्ताहिक अवकाशों और क्षेत्रीय छुट्टियों को मिलाकर बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे। इनमें 4 रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार भी शामिल हैं। बैंक बंद होने के चलते चेकबुक व पासबुक समेत कई बैंकिंग से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट…

साप्ताहिक छुट्टियां (देशभर में लागू)

  • ​5 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • ​11 जुलाई: महीने का दूसरा शनिवार
  • ​12 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • ​19 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • ​25 जुलाई: महीने का चौथा शनिवार
  • ​26 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

​क्षेत्रीय व स्थानीय छुट्टियां (राज्यों में)

  • ​6 जुलाई: एमएचआईपी दिवस, आइजोल (मिजोरम)
  • ​9 जुलाई: बेह डेंखलाम, शिलांग (मेघालय)
  • ​16 जुलाई: रथयात्रा और हरेला पर्व, भुवनेश्वर, देहरादून और इम्फाल
  • ​17 जुलाई: यू तिरोत सिंह पुण्यतिथि, शिलांग
  • ​18 जुलाई: द्रुकपा त्शे-जी त्योहार, गंगटोक (सिक्किम)
  • ​22 जुलाई: खर्ची पूजा, अगरतला (त्रिपुरा)

बैंक बंद होने पर इन ऑनलाइन सेवाओं की ले सकते हैं मदद

  • बैंक की छुट्टियों के दौरान ग्राहक ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक की छुट्टियों का कोई असर नहीं होता है।
  • जिस भी बैंक में आपका खाता हो उस बैंक की अधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध मिलती है।
  • पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे गूगल पे, फोन पे, पेटीएम (Google Pay, phonePe, paytm) आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • ग्राहक स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए भी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि। पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

नोट: ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने शहर की स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में जानकारी पता कर लें, क्योंकि भारत में बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक ऐप पर भी ताजा अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews