BANK HOLIDAY : जल्द पूरे कर लें जरूरी काम, 7 से 25 दिसंबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम होंगे प्रभावित!

आरबीआई के नियम के मुताबिक हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार बैंक बंद रहते हैं।बैंक बंद होने पर कई जरूरी काम ऑनलाइन बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से किए जा सकते है।
bank holiday 2026

December Bank Holidays 2025 : बैंक यूजर्स के लिए जरूरी खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट पूरा लीजिए क्योंकि दिसंबर में 7 से 25 दिसंबर के बीच 11 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें साप्ताहिक अवकाश रविवार और दूसरा शनिवार भी शामिल है। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के कारण भी बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक हॉलिडे होने के चलते चेकबुक व पासबुक समेत कई बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी जिससे अन्य काम हो सकेंगे। एटीएम और डेबिट कार्ड लेन-देन भी चालू रहेंगे। आइए जानते हैं कि दिसंबर के महीने में किस किस दिन बैंकों में अवकाश रहेगा….

आईए जानते है दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 7 दिसंबर : रविवार
  • 12 दिसंबर – पा तोगन नेंगमिंजा संगमा दिवस (मेघालय)
  • 13 दिसंबर – दूसरा शनिवार
  • 14 दिसंबर : रविवार
  • 18 दिसंबर – गुरु घासीदास जयंती (छत्तीसगढ़), यू सोसो थम की पुण्यतिथि (मेघालय)
  • 19 दिसंबर – गोवा मुक्ति दिवस (गोवा)
  • 20 दिसंबर (शनिवार): सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग त्योहार
  • 21 दिसंबर : रविवार
  • 22 दिसंबर (सोमवार): सिक्किम में लोसूंग त्योहार
  • 24 दिसंबर– क्रिसमस ईव (मेघालय, मिजोरम)
  • 25 दिसंबर, गुरुवार – क्रिसमस (अधिकांश राज्यों में छुट्टी रहेगी।

कैसे तय की जाती है राज्य और केन्द्र की बैंक की छुट्टियां

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, हर महीने के दूसरे/ शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि हर रविवार को साप्ताहिक अवकाश भी होता है।
  • त्योहारों पर बैंकों में काम नहीं होता ।भारत में बैंक की छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित अवकाश) व सरकारी अवकाश (राज्य/केंद्र) शामिल हैं।
  • राज्य सरकार की छुट्टियां अलग अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जबकि केंद्र सरकार की छुट्टियाँ पूरे देश में एक जैसी रहती हैं।
  • क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं। एक राज्य में किसी दिन अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी।

Bank User इन Online सेवाओं की ले सकते है Help

बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।

  • NET BANKING: बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध होती है।
  • Unified Payments Interface : पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • MOBILE BANKING: स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए आप कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
  • ATM USE: पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विदड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में पता कर लें, क्योंकि भारत में हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews