देश के इस सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को गिफ्ट, UPI के जरिए निकाल पाएंगे ATM से पैसा, जानें कैसे

देश के इस सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को गिफ्ट, UPI के जरिए निकाल पाएंगे ATM से पैसा, जानें कैसे

Banking News: भारत के प्रमुख पब्लिक सेक्टर बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) ने एटीएम से जुड़ी नई सेवा शुरू कर दी है। जिसके जरिए ग्राहक बिना डेबिट कार्ड के यूनीफाइड पेमेंट्स इंटफेस (UPI) के जरिए एटीएम से कैश निकाल पाएंगे। इस सर्विस का नाम इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विदड्रॉल (Interoperable Cardless Cash Withdrawl) है। इसी के साथ बीओबी यह सुविधा उपलब्ध कराने वाला पहला सरकारी बैंक बन चुका है।

नकद राशि निकालने की सीमा

इस सुविधा का लाभ भीम यूपीआई यूजर्स और अन्य यूपी एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को होगा। वे बिना डेबिट कार्ड केवल स्कैन कर नकद राशि निकाल पाएंगे। हालांकि ट्रांजेक्शन के लिए एक सीमा भी निर्धारित की गई है। BOB के मुख्य डिजिटल ऑफिसर के मुताबिक ग्राहक ICCW सुविधा के जरिए दिन में 2 बार पैसे निकाल पाएंगे। साथ ही एक बार में केवल 5000 रुपये तक की राशि विदड्रॉल करने की अनुमति होगी।

ऐसे करेगा काम

आईसीसीडब्ल्यू सुविधा का लाभ उठाने के लिए डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के किसी भी एटीएम में जाकर कैश विदड्रॉल करते समय “UPI Cash Withdrawl” का विकल्प चुनना होगा। फिर एटीएम स्क्रीन पर एक QR कोड दिखेगा, इसे अपने यूपीआई ऐप से स्कैन करना होगा और पिन दर्ज करना होगा। फिर अमाउन्ट दर्ज करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews