Bank Holiday: जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित कामों पर पड़ सकता है असर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank Holiday June 2026: जून महीने में चार रविवार पड़ेंगे और दूसरे व चौथे शनिवार के चलते भी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि छुट्टियों के दौरान डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज जारी रहेंगी लेकिन ब्रांच बंद रहेंगे।आइए देखें पूरी लिस्ट..
bank holiday 2026

अगर बैंक से संबंधित कोई भी काम है, तो जल्द से जल्द निपटा लीजिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की जून महीने की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, इस महीने त्योहार, जयंती और साप्ताहिक अवकाश के कारण 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। । इनमें 4 रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। बैंक बंद होने के चलते चेकबुक व पासबुक समेत कई बैंकिंग से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। आइए जानते हैं किस दिन किस राज्य या शहर में और किस वजह से बैंक बंद रहेंगे….

जून बैंक छुट्टियां 2026 

  • 7 जून 2026: साप्ताहिक अवकाश, रविवार
  • 13 जून 2026 : दूसरा शनिवार
  • 14 जून 2026: साप्ताहिक अवकाश, रविवार
  • 15 जून 2026: वाईएमए दिवस/राज संक्रांति, आइजोल और भुवनेश्वर
  • 21 जून 2026: साप्ताहिक अवकाश, रविवार
  • 25 जून 2026 मोहर्रम, विजयवाड़ा
  • 26 जून 2026: मोहर्रम/आशूरा आखिरी दिन (अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरू, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकात्ता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, और श्रीनगर )
  • 27 जून 2026: चौथा शनिवार
  • 28 जून 2026 साप्ताहिक अवकाश, रविवार
  • 29 जून 2026; संत गुरु कबीर जयंती, शिमला
  • 30 जून 2026; रेमना नि ,आइजोल में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक बंद होने पर इन ऑनलाइन सेवाओं की ले सकते हैं मदद

बैंक की छुट्टियों के दौरान ग्राहक ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक की छुट्टियों का कोई असर नहीं होता है। जिस भी बैंक में आपका खाता हो उस बैंक की अधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध मिलती है। पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे गूगल पे, फोन पे, पेटीएम (Google Pay, phonePe, paytm) आदि का इस्तेमाल करना होता है।

ग्राहक स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए भी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि। पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग

आइए जानते हैं किस तरह तय होती हैं बैंक की छुट्टियां

भारत में बैंक की छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित अवकाश) व सरकारी अवकाश (राज्य/केंद्र) शामिल हैं। राज्य सरकार की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जबकि केंद्र सरकार की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी रहती हैं। क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं। एक राज्य में किसी दिन अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी। सभी राज्यों की बैंक छुट्टियां स्थानीय मान्यताओं और पर्व-त्योहारों के आधार पर अलग-अलग दिनों को होती हैं।

नोट: ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने शहर की स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में जानकारी पता कर लें, क्योंकि भारत में बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक ऐप पर भी ताजा अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews