दिवाली के पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, MP में बढ़ गए आज ईंधन के दाम, जानें अपने शहर का हाल

दिवाली के पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, MP में बढ़ गए आज ईंधन के दाम, जानें अपने शहर का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। तेल कंपनियों ने आज यानी 23 अक्टूबर 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Prices of petrol and diesel) जारी कर दी है। मध्यप्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्का उछाल देखा गया है। पेट्रोल में औसतन 0.27 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 0.24 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। प्रदेश में फिलहाल डीजल की कीमत 94.89 रुपये प्रति लीटर है। वहीं विभिन्न शहरों में पेट्रोल की कीमत अलग-अलग है। कहीं 1 लीटर पेट्रोल 108 रुपये की कीमत पर बिक रहा है तो कहीं ईंधन की कीमत 111 रुपये से भी अधिक।

यह भी पढ़े…MP Recruitment : सीएम शिवराज युवाओं को देंगे बड़ा तोहफा, होगी नई भर्ती, 20000 संविदा कर्मचारी होंगे नियमित, मिलेगा लाभ

कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां इंजन पेट्रोल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। इस लिस्ट में राजगढ़, रायसेन, सागर, रीवा, टीकमगढ़, खरगोन, खंडवा, छतरपुर, बालाघाट शामिल है। वहीं दमोह में पेट्रोल की कीमतों में 0.80 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि देखी गई है। कटनी में पेट्रोल की कीमत में 0.50 रुपये, मंदसौर में 0.59 रुपये, नरसिंहपुर पेट्रोल की कीमतों में 111 रुपये की वृद्धि हुई है।

विदिशा, उज्जैन, टीकमगढ़, शाजापुर, सिवनी, राजगढ़, नरसिंहपुर, मंदसौर, मंडल, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, हरदा, गुना, धार, दतिया, दमोह, छतरपुर, बेतुल, अशोकनगर, अलीराजपुर और आगर मालवा में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, कटनी, नीमच, पन्ना, सतना, सीधी और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास पर बरकरार है।

यह भी पढ़े… गर्भवती महिला ने रोड पर दिया बच्चे को जन्म, न आई जननी एक्सप्रेस न आशा कार्यकर्ताओं ने की मदद

राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा देवास, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, मुरैना, रायसेन, रतलाम, सागर, सीहोर और सिंगरौली में भी आज पेट्रोल कीमत 108 रुपये के आसपास देखी गई है । श्योपुर, शहडोल, रीवा और अनूपपुर में आज पेट्रोल की कीमतें आसमान छूती नजर आई, यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से भी अधिक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews