
Bank FD: धनतेरस और दिवाली को कई लोग निवेश का बेस्ट समय मानते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट भी बचत के बेहतरीन विकल्प माना जाता है। बैंक समय-समय पर एफडी के ब्याज दरों में बदलाव भी करते रहते हैं। फेस्टिव सीजन कॉ देखते हुए दिवाली से पहले कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में संसोधन कर दिया है।
इस लिस्ट में सरकारी और प्राइवेट दोनों ही सेक्टर के बैंक शामिल हैं। कुछ बैंक तो 9% तक ब्याज भी ऑफर कर रहे हैं। ज्यादातर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। आइए जानें कौन-सा वर्तमान में कितना इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है-
इन प्राइवेट बैंक ने किया एफडी के ब्याज दरों में संशोधन (FD Interest Rates in October)
- एक्सिस बैंक ने हाल ही में एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 7 दिन से 10 साल के टेन्योर पर 3% से लेकर 7.25% इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है।
- आईसीआईसीआई बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नई ब्याज दरें 19 अक्टूबर से प्रभावी कर दी हैं। सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर 3% से लेकर 7.25% ब्याज मिल रहा है।
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 7 दिन से लेकर 10 वर्ष के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 7.75% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 3.5% से लेकर 8.25% ब्याज मिल रहा है।
- यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 7 दिन से लेकर 10 वर्ष के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 4.50% से लेकर 9% इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 4.50% से लेकर 9.5% ब्याज मिल रहा है।
- इंडसइंड ने भी अक्टूबर में एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया है। 7 दिन से लेकर 10 वर्ष के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 3.5% से लेकर 7.75% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 4% से लेकर 8.25% ब्याज मिल रहा है।
इन सरकारी बैंकों के बदली ब्याज दरें (Fixed Deposit)
- पंजाब नेशनल बैंक ने भी अक्टूबर में एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 4% से लेकर 7.75% है।
- बैंक ऑफड़ बड़ौदा ने भी इस महीने फुक्स्ड डिपॉजिट के इन्टरेस्ट रेट में बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों को 4.25% से लेकर 7.15% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 4.75% से लेकर 7.65% है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

