होली से पहले इस सरकारी बैंक ने दिया तोहफा, सस्ता किया Home Loan, लिमिटेड टाइम के लिए है ऑफर, 31 मार्च तक उठाएं लाभ

hdfc loan interest rates

Home Loan Interest Rates: यदि आप भी होम लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काम की साबित हो सकती है। देश के मुख्य सरकारी बैंकों में से एक Bank Of India होम लोन पर भारी छूट प्रदान कर रहा है। बैंक ने मंगलवार को होम लोन के नए ब्याज दरों की घोषणा कर दी है।

होम लोन के लिए कितनी है ब्याज दर?

बैंक ऑफ इंडिया आवास ऋण के ब्याज दरों को 8.45% से घटाकर 8.3% कर दिया है। लोन लेने वाले ग्राहकों को प्रोसेसिंग फीस का भुगतान भी नहीं करना होगा।

31 मार्च तक उठाएं ऑफर का लाभ

BOI का यह ऑफर लिमिटेड समय के लिए है। 31 मार्च 2024 तक इस छूट का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि वर्तमान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और HDFC बैंक 8.4% ब्याज दर पर होम लोन दे रहे हैं।

सोलर पैनल इंस्टॉलेशन के लिए भी खास ऑफर

बैंक ऑफ इंडिया स्टार सोलर रुफटॉप फाइनेंस लोन के लिए भी विशेष ऑफर लेकर आया है। 7% के आकर्षक ब्याज पर लोन प्रदान कर रहा है। प्रोसेसिंग फीस भी बैंक ने माफ किया है। छत पर सोलर पैनल स्थापित करने की इच्छा रखने वाले ग्राहक 95% प्रोजेक्ट कोस्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए पूर्णभुगतान की अवधि 120 महीने यानि 10 वर्ष होगी। खरीददारों को सरकारी सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews