Pension Plan: महिलाओं के लिए 3 शानदार स्कीम, हर महीने मिलेगी पेंशन, बुढ़ापे में नहीं होगी पैसों की टेंशन

pension plan

Pension Plan: महिलाओं के लिए किसी भी रिटायरमेंट प्लान को लेना आसान नहीं होता हैं, क्योंकि उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि उनके लिए पेंशन उतना ही जरूरी जितना पुरुषों के लिए। हालिया डेटा के अनुसार भारत में आज भी बेहद कम महिलायें ही बाहर जाकर काम करती हैं। हाउसवाइफ की तो रिटायरमेंट की कोई उम्र की नहीं होती है। इतना ही नहीं एक स्टडी में पाया गया है कि महिलाओं की लाइफ एक्सपेक्टेन्सी पुरुषों के काफी ज्यादा होती है। इसलिए उन्हें प्लान चुनते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखता पड़ता है। उन्हें जल्द निवेश की जरूरत पड़ती है। एक ऐसे प्लान की जरूरत होती है, जिसमें एक साथ ज्यादा निवेश नहीं करता पड़ता है। ऐसे ही कुछ योजनाओं के बारे में यहाँ बताया गया है, जो आपको भविष्य में इनकम को सुनिश्चित कर सकते हैं।

अटल पेंशन स्कीम

इस स्कीम में हर महीने पैसे जमा करने होते हैं। अटल पेंशन योजना के तहत अधिकतम 5000 रुपये पेंशन का लाभ उठाया जा सकता है। इसके लिए आपको 18 वर्ष की आयु में निवेश शुरू करना होगा और हर महीने 210 रुपये जमा करना होगा। 60 साल की उम्र होते ही पेंशन की राशि अकाउंट में आने लगती है।

नेशनल पेंशन स्कीम

एनपीएस उन महिलाओं के लिए बेस्ट विकल्प हैं, जिन्हें जीवन व्यतीत करने के लिए अधिक धन की जरूरत पड़ती है। स्कीम में न्यूनतम निवेश की राशि 6000 रुपये सालाना है। आप हर महीने 500 रुपये भी जमा कर सकते हैं। निवेश को बढ़ाकर आप 50, 000 रुपये से 1 लाख तक पेंशन का लाभ भी उठा सकते हैं।

प्रधान मंत्री वय वंदना योजना

यह भी सरकार की खास योजनाओं में से एक है, जो बुढ़ापे में महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इसका संचालन एलआईसी द्वारा होता है। सालाना 8 % इन्टरेस्ट मिलता है। निवेश की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये है। 60 वर्ष उम्र के बाद हर महीने 9-10 हजार रुपये पेंशन का लाभ मिलता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews