
Bharti Airtel FD Scheme: सोमवार को एयरतेल फाइनेंस ने देश के प्रमुख नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी और लघु वित्तीय बैंकों की साझेदारी में नई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है। जिसका लाभ हर भारतीय जिसका उठा सकता है। इस पर 9.1% सालाना ब्याज मिल रहा है।
एयरटेल फाइनेंस ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, शिवालिक बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, श्रीराम फाइनेंस जैसे एनबीएफसी और बैंकों के साथ मिलकर यह एफडी स्कीम उपलब्ध करवा रहा है। Aitel Thanks App प्लेटफ़ॉर्म के जरिए एफडी में निवेश किया जा सकता है।
भारती एयरटेल एफडी के फीचर्स (Bharti Airtel FD Features)
- इस एफडी में केवल 1000 रुपए से निवेश शुरू किया जा सकता है।
- इसके लिए कोई नया बैंक अकाउंट खोलने की भी जरूर भी नहीं पड़ती। अपने मौजूदा अकाउंट डिटेल्स के माध्यम से एफडी में निवेश शुरू कर सकते हैं।
- फिक्स्ड डिपॉजिट पूरी तरह से डिजिटल होता है, किसी प्रकार के पेपर वर्क की आवश्यकता नहीं होती।
- 7 दिनों के ही ग्राहक कभी भी पैसे निकाल (Premature Withdrawl) सकते हैं।
- एचडी का लाभ उठाने के लिए केवल पैन कार्ड और आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।
- महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त फायदे मिलते हैं।
- आरबीआई की सहायक कंपनी DICGC द्वारा प्रति बैंक प्रति PAN 5 लाख रुपये बीमा का लाभ मिलता है।
ऐसे उठायें लाभ (How To Invest?)
गूगल प्ले स्टोर पर जाकर एयरटेल थैंक्स एप को डाउनलोड और इंस्टॉल करें। इंस्टॉल करके एफडी को बिना बैंक खाता खोलें बुक करें। एफडी को चुनें। मौजूद बैंक जानकारी दर्ज करके केवाईसी पूरी करें। मौजूदा बैंक अकाउंट के जरिए एफडी में निवेश करें। फिलहाल लिया ऐप एंड्राइड डिवाइस के लिए ही उपलब्ध है। जल्द ही यह iOS यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

