Share Market में बड़ी गिरावट, देखें Sensex और Nifty का हाल

Share Market में बड़ी गिरावट, देखें Sensex और Nifty का हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को शेयर मार्केट (Share Market) गिरावट के साथ ओपन हुआ। ओपन होते ही बाजार लाल निशान पर पहुंच गया।  Sensex और Nifty गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं

आज 07 सितम्बर 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 07 September 2022) गिरावट के साथ ओपन हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 338.68 अंक की गिरावट के साथ 58858.13 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 114.40 अंक की गिरावट के साथ 17541.20 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – रणबीर – आलिया मामले पर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बोले – ऐसा उन्होंने मर्जी से किया

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट में गिरावट का दौर अभी भी बना हुआ है। सेंसेक्स (Sensex) 83.08 अंक की गिरावट के साथ 59113.91 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी (Nifty) 25.80 अंक की गिरावट के साथ 17629.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 1.14 प्रतिशत की गिरावट तो निफ्टी में 1.15 प्रतिशत की गिरावट दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी में बड़ी गिरावट, देखें ताजा भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews