Stock market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 180 अंक टूटा, निफ्टी भी दिखा कमजोर, जानें आज के बाजार का हाल

Stock market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 180 अंक टूटा, निफ्टी भी दिखा कमजोर, जानें आज के बाजार का हाल

Big fall in stock market: भारतीय शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स के 30 में से 15 में लाल निशान दिखाई दिए जबकि 15 में शुरूआती कारोबार दौरान तेजी दर्ज की गई। दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स 180 अंक नीचे लुढ़क गया। सेंसेक्स ने अपना दिन का कारोबार 72,886 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 50 अंक नीचे उतरकर अपना कारोबार 22,064 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

वहीं आज बाजार के शुरुआती कारोबार में निफ़्टी आईटी, निफ़्टी बैंक, निफ़्टी ऑटो, निफ़्टी फार्मा, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में कमजोरी दिखाई दे रही है।

बाजार के टॉप गैनर्स:

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार में शुरूआती कामकाज के दौरान निफ्टी मिडकैप 100 और बीएसई स्मॉल कैप इंडेक्स मामूली में तेजी दिखाई दे रही है। वहीं आज के बाजार में टॉप गैनर्स की बात की जाए तो इनमें मुख्य अडानी एंटरप्राइजेज, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट और एसबीआई के शेयर शामिल है। वहीं आज बाजार में टॉप गिरावट वाले शेयर में बीपीसीएल, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एसबीआई लाइफ, एलटीआई माइंडट्री, इंफोसिस, एक्सिस बैंक और कोल इंडिया के शेयर शामिल है।

कल के बाजार का हाल:

आपको बता दें की इससे पहले यानी कल 14 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी तेजी दिखाई दी थी। जानकारी के अनुसार सेंसेक्स में 335 अंक की बढ़त देखि गई थी, सेंसेक्स ने कल 73,097 के स्तर पर अपना कारोबार बंद किया था। जबकि निफ्टी ने भी 148 अंक की उछाल लेकर 22,146 के स्तर पर अपना कारोबार बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews