आज खुल गया Bright Outdoor Media का IPO, 17 मार्च तक मिलेगा निवेश का मौका, इस दिन होगी लिस्टिंग

आज खुल गया Bright Outdoor Media का IPO, 17 मार्च तक मिलेगा निवेश का मौका, इस दिन होगी लिस्टिंग

Bright Outdoor Media IPO: ब्राइट आउटडोर मीडिया ऐड्वर्टाइजिंग सर्विसेज़ प्रवाइड करता है। 14 मार्च यानि आज कंपनी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग खोल चुकी है। निवेशकों को 17 मार्च तक दांव लगाने का मौका दिया गया है। कुल 3,800,000 शेयरों को फ्रेश इश्यू के रूप में जारी किया गया है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 55.48 करोड़ रुपये का फंड जुटाने की तैयाती में है। पब्लिक ऑफरिंग के लिए बिडिंग मंगलवार को को सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगी।

आईपीओ का प्राइस बैंड 146 रुपये प्रति शेयर है। फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर हैं। मार्केट कैप 203.36 करोड़ रुपये है। प्रत्येक निवेस्क एक लॉट की बोली लगा पाएंगे। प्रत्येक लॉट में 1000 शेयरों को शामिल किया गया है। कंपनी ने कुछ सुरक्षित उधारों के पुनर्भुगतान, एलईडी होर्डिंग को खरीदने, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं की पूर्ति और समान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए इश्यू द्वारा जुटाए गए फंड का इस्तेमाल करेगी। अलॉटमेंट की बेसिस 22 मार्च को होगी। 23 मार्च को रिफंड्स को इनिशिएट किया जाएगा। 27 मार्च को इस लिस्टिंग बीएसई और एसएमई पर होगी।

ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड साल 2005 से विज्ञापन सेवाएं प्रदान करने का कारोबार कर रही है। इन सर्विसेज़ में आउट फॉर होम मीडिया सेवाएं भी शामिल है। कंपनी के सर्विस होर्डिंग में स्टिकर, ट्रांसफर, प्रोमो, रेलवे बोर्ड, रेलवे पैनल, टोल नाका, कियोस्कम ट्रैफिक बूथ, सिनेमा स्लाईड, गैन्ट्री, विनाइल, मोबाइल  शाइन ट्रक और अन्य शामिल है। कंपनी का डोमेन मुख्य रूप से अलग-अलग व्यवसायिक क्षेत्रों में काम करने वाले कॉर्पोरेट ग्राहकों के आसपास घूमता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews