Byju Crisis: सैलरी ना दे पाने की वजह से बायजू ने बंद किए सारे ऑफिस, कर्मचारियों को दिया वर्क फ्रॉम होम का निर्देश

Byju Crisis: सैलरी ना दे पाने की वजह से बायजू ने बंद किए सारे ऑफिस, कर्मचारियों को दिया वर्क फ्रॉम होम का निर्देश

Byju’s Crisis: बायजू पर आया संकट कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। संकट में फंसी एडटेक कंपनी बायजू (Byju’s) ने एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने फैसला लेते हुए अपने सारे ऑफिस बंद कर दिए हैं। वहीं अपने सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का आदेश दिया है। विवाद में फंसी कंपनी ने करीब 20 हजार कर्मचारियों को वेतन बांटने में नाकाम रही। इसके बाद ये कंपनी ने ये कदम उठाया है।

देशभर में बंद किए सभी ऑफिस

बायजू की कंपनी ने देश के सभी हिस्से में अपनी ऑफिस को बंद कर दिया है। इस समय बायजू के पास सिर्फ बेंगलुरु के आईबीसी नॉलेज पार्क स्थित उसका हेडक्वार्टर बचा है। उसने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने का निर्देश दिया है। बायजू के फाउंडर और सीईओ Byju Raveendran ने कर्मचारियों से वादा किया था कि उनके फरवरी महीने की सैलरी 10 मार्च तक आ जाएगी। लेकिन अब कंपनी मैनेजमेंट ने पत्र लिखकर कर्मचारियों से और समय की मांग की है।

शेयरहोल्डर की वजह से है विवाद

बायजू कंपनी के सीइओ रविंद्रन और कंपनी के कुछ शेयरहोल्डर के बीच विवाद चल रहा है। इन दोनों में नए बोर्ड के गठन को लेकर ये विवाद है। दोनों के बीच का मामला फिलहाल कोर्ट में चला गया है। कोर्ट ने राइट्स इश्यू से मिले पैसे को इस्तेमाल करने से मना कर दिया है। जिस वजह से कंपनी को नुससान हो रहा है। कंपनी इसलिए अपने कर्मचारियों को पैसे नहीं दे पा रही है।

राइट्स इश्यू से मिले पैसे पर रोक

NCLT जिसका पूरा नाम नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल है। उसने 27 फरवरी एक आदेश जारी किया था। आदेश में कहा गया है कि एडटेक कंपनी को राइट्स इश्यू से मिले पैसे को फिलहाल एस्क्रो अकाउंट में रखना होगा। कंपनी इन पैसों का इस्तेमाल नहीं कर सकती है। आदेश में कहा गया कि ये पैसा तब तक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, जब तक ये विवाद सुलझ नहीं जाता।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews