Shark Tank से लौटे थे खाली हाथ, आज बनाई करीब साढ़े 8 करोड़ की कंपनी, पढ़ें जेमी सिमिनोफ की Success Story

Shark Tank से लौटे थे खाली हाथ, आज बनाई करीब साढ़े 8 करोड़ की कंपनी, पढ़ें जेमी सिमिनोफ की Success Story

Success Story of Jamie Siminoff : कहते हैं कि मन में अगर सफलता पाने की इच्छा हो तो रिजेक्शन और अपमान मायने नहीं रखता। ऐसे लोगों की मदद के लिए पूरी कायनात भी लग जाती है। ऐसा ही एक सक्सेस स्टोरी आज हम बताने जा रहे हैं जोकि इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, यह स्टोरी शार्क टैंक से जुड़ा हुआ है, जहां साल 2013 में अपना प्रोडक्ट लेकर एक व्यक्ति शार्क टैंक में पहुंचा था, लेकिन उसे दौरान उन्हें शार्क टैंक की ओर से किसी तरह की कोई मदद नहीं मिली थी। उसी वक्त उन्होंने यह ठान लिया था कि एक दिन वह सफल होकर अवश्य ही दिखाएंगे। आइए जानते हैं यहां विस्तार से…

DoorBot के हैं फाउंडर

आज हम आपको DoorBot के फाउंडर Jamie Siminoff की सक्सेस स्टोरी बताएंगे, जो एक वक्त डील पूरी नहीं हो पाने के कारण खाली हाथ लौटे थे, लेकिन अपने जिद और भरोसे के दम पर कुछ समय बाद वह इसी शार्क टैंक के जज बने। बता दें कि जहां से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा था, वहीं वह बतौर जज बनकर पहुंचे थे। दरअसल, Jamie का प्रोडक्ट डोलवल है, जिसमें कैमरा, माइक और स्पीकर लगा हुआ है जोकि वाई-फाई इनबिल्ट है। यह एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसके जरिए कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल से ही दरवाजे के बाहर खड़े इंसान से बात कर सकता है। शुरुआती दौर में उन्हें काफी ज्यादा निराशा हाथ लगी। इधर, शार्क टैंक में पहुंचने के बाद Jamie अपने बिजनेस के लिए 10 फीसदी इक्विटी के बदले $7 लाख यानी कि करीब 5.85 करोड रुपए मांगे थे, लेकिन उन्हें खाली हाथ ही वहां से वापस लौटना पड़ा था।

बनाई करीब 1 अरब डॉलर की कंपनी

इस रिजेक्शन के बाद उन्होंने यह ठान लिया था कि उन्हें कुछ बड़ा करके दिखाना है और कुछ ही समय बाद उन्होंने अपने कंपनी का नाम बदलकर Ring रख दिया। हालांकि, शार्क टैंक में पहुंचने के बाद उनके प्रोडक्ट को काफी लोकप्रियता मिली और इस कारण उनके सेल्स में भी इजाफा हुआ। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उसे एपिसोड के 5 साल बाद यानी साल 2018 में ग्लोबल रिटेलर अमेजॉन ने इस कंपनी को 1 अरब डालर यानी कि करीब 8,300 करोड रुपए में खरीद लिया। इस सफलता के बाद Jamie ने कभी भी पीछे मूडकर नहीं देखा।

Jamie Siminoff की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Jamie Siminoff की नेट वर्थ करीब 9000 करोड रुपए से भी अधिक का है बता देंगे कि जहां सेवा पैसों के लिए खाली हाथ लौटे थे वहां एक बार फिर वह स्टार्टअप के फाउंडर नहीं, बल्कि उस शो के जज बनकर पहुंचे थे। इस स्टोरी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि अगर आपको कभी निराश भी हाथ लगे, तो उस काम से पीछे नहीं हटना चाहिए, बल्कि जी तोड़ मेहनत करके कामयाबी के रास्ते पर हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए। एक-ना-एक दिन आपको सफलता अवश्य ही मिलेगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews