पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने बढ़ाया टैक्स, आज MP के इन शहरों में बढ़े पेट्रोल के दाम, जाने आज के रेट

Petrol Diesel Rate

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने के साथ-साथ केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल (Petrol and diesel) पर भी निर्यात शुल्क बढ़ा दिए हैं। यानी अब पेट्रोल और डीजल पर भी टैक्स को बढ़ाया जा चुका है। हालांकि केंद्र सरकार के इस फैसले का असर आम जनता पर नहीं हुआ है लेकिन यदि भविष्य में तेल कंपनियों पर बोझ पड़ता है, तो पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। हालांकि मई में सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी जिसके बाद से मध्य प्रदेश समेत देश के सभी राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में राहत नजर आए। आज मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 109.45 रुपये प्रति लीटर है वहीं डीजल की कीमत 94.64 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़े… IMD Alert : बदलेगा मौसम का मिजाज, 20 राज्यों में 6 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक की संभावना, मानसून का असर

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 6 रुपये प्रति लीटर पर निर्यात टैक्स बढ़ा दिया है, वही डीजल पर ₹13 प्रति लीटर का निर्यात टैक्स बढ़ाया गया है। अनुपुर, अशोकनगर, बालाघाट, बेतूल, भोपाल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, देवास, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, खंडवा, मुरैना, नरसिंहपुर, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शिओनी, शिवपुरी, सिंगरौली, टीकमगढ़ ,उज्जैन और विदिशा में पेट्रोल की कीमत में इजाफा देखा गया, हालांकि यह अधिक नहीं है।

यह भी पढ़े… गृह मंत्री बोले- पुनर्मतदान के जिम्मेदार आरोपियों से वसूली का कोई प्रस्ताव नहीं, कांग्रेस को घेरा, कोरोना केस पर अपडेट

अनूपपुर और रीवा में पेट्रोल की कीमत ₹111 प्रति लीटर से भी अधिक है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, खंडवा, सतना, सिओनी, शहडोल, श्योपुर और उमरिया में पेट्रोल की कीमत ₹110 प्रति लीटर से भी अधिक देखी गई है। अशोकनगर, बेतूल, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, गुना, झबुआ, कटनी, खरगोन, मंडला, मंदसौर, मुरैना, नीमच, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में पेट्रोल की कीमत ₹109 प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। रतलाम, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, देवास, भिण्ड और भोपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108 रुपये आसपास देखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews