Tomato Price: राहत भरी खबर, इन शहरों में 80 रुपये में मिलेगा 1 KG टमाटर, केंद्र सरकार ने किया ऐलान

Tomato Price: राहत भरी खबर, इन शहरों में 80 रुपये में मिलेगा 1 KG टमाटर, केंद्र सरकार ने किया ऐलान

Tomato Price: टमाटर के भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कई जगहों पर एक किलो टमाटर की कीमत 250 रुपये तक पहुँच है। इसी बीच 16 जुलाई रविवार को केंद्र सरकार ने राहत भरी घोषणा कर दी है।  टमाटर के थोक कीमतों को कम करने का फैसला सरकार ने लिया है। इस बात की जानकारी उपभोक्ता मंत्रालय ने दी है। देश के कई स्थानों पर अब टमाटर की बिक्री 80 रुपये प्रति किलोग्राम में होगी।

जुलाई महीने ही शुरुआत से ही लगातार टमाटर के दाम बढ़ रहे हैं। जिससे जनता के रसोई पर बुरा असर पड़ा है। कई लोगों ने इसका सेवन ही बंद कर दिया है। इससे पहले शुक्रवार को केंद्र सरकार ने दिल्ली-NCR में मोबाइल वैन के जरिए रियायती 90 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट पर टमाटर की बिक्री शुरू की थी। शनिवार को कई अन्य शहरों में भी रियायती दरों में टमाटर की बिक्री शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देशभर के 500 स्थानों पर सरकार द्वारा सस्ते में टमाटर बेचा जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (NAFED) और नेशनल कोऑपरेटिव कंज़्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जरिए लखनऊ, नोएडा, दिल्ली, वाराणसी, कानपुर, आरा, मुजफ्फरपुर, पटना में आज से कम कीमतों में टमाटर की बिक्री होगी।

अन्य शहरों में भी इस व्यवस्था का विस्तार जल्द होने की संभावना है। देश के अन्य राज्यों की बात करें तो कई स्थानों पर बारिश और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के कारण टमाटर के भाव बढ़ गए हैं। खुदरा बाजारों में इसकी कीमत 250 रुपये/किलो तक जा चुकी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews