चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी होंगे SBI के नए चेयरमैन, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी

SBI के नए चेयरमैन के रूप में चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी को चुन लिया गया हैं। इसकी जानकारी एसबीआई ने रेगुलेटरी फाइलिंग में 28 अगस्त को दी है।
चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी होंगे SBI के नए चेयरमैन, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी

SBI यानी स्टेट बैंक और इंडिया देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक को अब नया चेयरमैन मिल गया है। दरअसल 28 अगस्त को SBI ने रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। बता दें कि एसबीआई के नए चेयरमैन के रूप में चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी को चुना गया है। दरअसल दिनेश खारा की जगह अब श्रीनिवासुलु सेट्टी नए चेयरमैन होंगे । जानकारी के मुताबिक 63 वर्ष की उम्र में मंगलवार को दिनेश खारा ने विदाई ली है।

दरअसल चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी के पास बैंकिंग क्षेत्र में 36 से अधिक वर्षों का अनुभव है। बता दें कि उन्होंने SBI में इंटरनेशनल बैंकिंग, ग्लोबल मार्केट्स और टेक्नोलॉजी जैसे प्रमुख विभागों का नेतृत्व किया है। उनके नेतृत्व में, बैंक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति को मजबूत किया और तकनीकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है।

चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी का ऐसे हुआ चयन

जानकारी के अनुसार चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी की नियुक्ति का प्रस्ताव फाइनेंशियल सर्विसेज इंस्टीट्यूशन ब्यूरो (FSIB) द्वारा किया गया था। दरअसल FSIB ने उनकी गहरी समझ और बैंकिंग क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान को देखते हुए उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त पाया है। वहीं FSIB के चेयरमैन भानु प्रताप शर्मा, जो पूर्व में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव रहे हैं, ने सेट्टी के नाम की सिफारिश की थी। इस सिफारिश को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दी है, जिसके बाद ही सेट्टी की नियुक्ति को अंतिम रूप दिया गया।

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है SBI

जानकारी दे दें कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भारत का सबसे बड़ा और प्रमुख सरकारी बैंक है, जिसमें सरकार की 56.92% हिस्सेदारी है। दरअसल इसकी स्थापना 1 जुलाई 1955 को हुई थी, और इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। बता दें कि SBI के पास 22,405 से अधिक शाखाओं का विस्तृत नेटवर्क है और इसके 48 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं, जो इसे बैंकिंग क्षेत्र में बैंक को सबसे मजबूत बैंक बनाते हैं। वहीं इसके अतिरिक्त, SBI 29 देशों में अपनी सेवाएं प्रदान करता है, जिसमें भारत के बाहर 235 शाखाएं भी शामिल हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews