6 अक्टूबर को खुलने जा रहा है Committed Cargo Care का IPO, करोड़ों रुपये जुटाने का है लक्ष्य, जानें डीटेल

6 अक्टूबर को खुलने जा रहा है Committed Cargo Care का IPO, करोड़ों रुपये जुटाने का है लक्ष्य, जानें डीटेल

IPO Alert: कमिटेड कार्गो केयर लिमिटेड (Committed Cargo Care Limited) एक थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स प्रवाइडर है, जो आयात और निर्यात कार्गो को संभालने से संबंधित सेवाएं प्रदान क्रय है। कंपनी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग लेकर या रही है। 6 अक्टूबर को इसका आईपीओ खुलने जा रहा है। निवेशक 10 अक्टूबर तक दांव लगा पाएंगे। कुल 3,244,00 शेयरों को 24.98 करोड़ रुपये जुटाने के लक्ष्य के साथ जारी किया जाएगा।

प्राइस बैंड और लॉट साइज़

रीटेल के लिए 50% और अन्य के लिए 50% शेयरों को रिजर्व किया गया है। इश्यू का फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। प्राइस 77 रुपये है। लॉट साइज़ 1600 शेयर्स हैं। मार्केट मेकर के लिए 164800 शेयरों को रिजर्व किया गया है।

महत्वपूर्ण तारीखें

10 अक्टूबर को कमिटेड कार्गो केयर लिमिटेड का आईपीओ क्लोज हो जाएगा। 13 अक्टूबर को अलॉटमेंट होगा। 16 अक्टूबर को रिफन्ड की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं इश्यू की लिस्टिंग 18 अक्टूबर 2023 को होगी। लिस्टिंग प्लेटफॉर्म एनएसई और एसएमई है।

प्रोमोटर, रजिस्ट्रार और लीड मैनेजर

प्रोमोटर्स का प्री-इश्यू शेयर होल्डिंग 90% और पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 68.63% है। राजीव शर्मा, नितिन भराल, नरेंद्र बिष्ट, यशपाल अरोड़ा कंपनी के प्रोमोटर्स हैं। लीड मैनेजर Fedex Securities Pvt Ltd है। वहीं बिगशेयर सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है।

आईपीओ का उद्देश्य

ऑफरिंग से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं को पूरा करने और जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाएगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News आईपीओ या शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews