Credit Card Alert : अगर आप भी एक Credit Card यूजर हैं तो ध्यान दें, अब 30 जून के बाद इन बैंकों के क्रेडिट कार्ड से नहीं होगा कोई पेमेंट! पढ़ें यह खबर

Credit Card Alert : अगर आप एक क्रेडिट कार्ड यूजर्स हैं तो आपके लिए यह एक काम की खबर है। दरअसल 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड पेमेंट्स के लिए एक नया नियम लागू होने जा रहा है, जो आपके पेमेंट्स को प्रभावित कर सकता है।
Credit Card Alert : अगर आप भी एक Credit Card यूजर हैं तो ध्यान दें, अब 30 जून के बाद इन बैंकों के क्रेडिट कार्ड से नहीं होगा कोई पेमेंट! पढ़ें यह खबर

Credit Card Alert : क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल जून का महीना समाप्त होने में कुछ ही दिन बचे हैं और 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड पेमेंट्स के लिए एक नया नियम लागू होने जा रहा है, जो आपके पेमेंट्स को प्रभावित कर सकता है। तो चलिए आज इस खबर में हम जानते हैं इस बदलाव के बारे में विस्तार से।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया आदेश:

दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पहले ही यह आदेश जारी किया था कि, 30 जून 2024 के बाद से सभी क्रेडिट कार्ड पेमेंट्स भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के माध्यम से ही प्रोसेस किए जाएंगे। वहीं वर्तमान में, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे बड़े बैंकों ने अभी तक BBPS को एक्टिवेट नहीं किया है। जानकारी के अनुसार ये बैंक मिलकर ग्राहकों को 5 करोड़ से अधिक क्रेडिट कार्ड जारी कर चुके हैं।

जानें 30 जून के बाद क्या बदलेगा?

बात दें कि जो बैंक और लेंडर्स अभी तक निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं, वे सभी 30 जून के बाद अपने ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड बिल की पेमेंट प्रोसेस नहीं कर सकेंगे। दरअसल फोनपे और क्रेड जैसी फिनटेक कंपनियाँ, पहले से ही BBPS के सदस्य हैं, वहीं उन्हें भी 30 जून तक इन निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। हालांकि, इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, पेमेंट इंडस्ट्री ने आखिरी तारीख को 90 दिनों तक बढ़ाने की मांग की है।

कितने बैंकों ने BBPS एक्टिवेट किया है?

दरअसल इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक केवल 8 बैंकों ने BBPS पर बिल पेमेंट सर्विस को शुरू किया है। जानकारी के अनुसार क्रेडिट कार्ड जारी करने की अनुमति कुल 34 बैंकों को है, लेकिन इनमें से भी केवल 8 ही बैंक ऐसे है, जिन्होंने फिलहाल BBPS को एक्टिवेट कर पाए हैं।

BBPS एक्टिवेट कराने वाले बैंक:

-एसबीआई कार्ड (SBI Card)
-बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) कार्ड
-इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank)
-फेडरल बैंक (Federal Bank)
-कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का नया आदेश 1 जुलाई 2024 से लागू हो जाएगा, जिससे सभी क्रेडिट कार्ड पेमेंट्स BBPS के माध्यम से प्रोसेस किए जाएंगे। यह बदलाव पेमेंट ट्रेंड्स की बेहतर निगरानी और धोखाधड़ी वाले ट्रांजेक्शन को सुलझाने में मदद करेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews