क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका, इस प्राइवेट बैंक ने बदले नियम, बंद हो जाएगी ये सर्विस 

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है, जो जनवरी 2026 में लागू होंगे। कुछ कार्ड्स के लिए बेनेफिट्स को कम किया है। यूजर्स को इसकी जानकारी होनी चाहिए। 
credit card rules

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बैंक ने कुछ प्रसिद्ध क्रेडिट कार्ड से संबंधित नियमों में बदलाव किया है। जिसमें “मयूर” और “अश्व” कार्ड शामिल हैं। इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन के लिए रीवार्ड्स रेट में कमी की गई। इसके अलावा कई सेवाओं पर शुल्क भी जोड़ा गया है। उपयोगकर्ताओं पर इसका असर भी पड़ेगा।

18 जनवरी से आईडीएफसी अश्व और मयूर क्रेडिट कार्ड होल्डर को इंटरनेशनल खर्चों पर अब 10X नहीं बल्कि 5X रीवार्ड्स प्वाइंट्स मिलेंगे। यदि यूजर्स  निश्चित समय सीमा के भीतर न्यूनतम ड्यू अमाउंट का भुगतान नहीं करेंगे, तो उन्हें इस बिलिंग साइकिल के लिए किसी प्रकार का रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेगा।

इन कार्डों के रिवार्ड स्ट्रक्चर में भी बदलाव

क्लासिक, सिलेक्ट एंड वेल्थ क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के लिए रिवार्ड स्ट्रक्चर में बदलाव किया गया है। अब हर प्वाइंट पर 200 रुपये का रिवॉर्ड मिलेगा, जो पहले 150 रुपये था। रिवॉर्ड की वैल्यू में 25% की कमी की गई है। इसके अलावा 20 हजार रुपये से ज्यादा की मंथली स्पेंडिंग और बर्थडे स्पेंडिंग पर 10X रिवार्ड प्वाइंट बैंक ऑफर कर रहा है। इससे कम खर्च होने पर 3X रिवार्ड मिलेगा।

एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस नियम 

आईडीएफसी फर्स्ट सिलेक्ट और वेल्थ क्रेडिट कार्ड के लिए एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस को कम कर दिया गया है। कार्ड होल्डर को अप्रैल 2026 से अब 2 नहीं बल्कि एक कंप्लीमेंट्री डॉमेस्टिक एयरपोर्ट लॉन्च एक्सेस प्रत्येक क्वार्टर में मिलेगा। वहीं इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस को भी 2 से घटकर एक कर दिया गया है।

इन सेवाओं पर लगेगा चार्ज

फास्टैग रिचार्ज के लिए 10,000 से अधिक खर्च करने पर भी 1% फीस शुरू किया है। रेलवे से संबंधित खर्चों पर भी कुल अमाउंट का एक प्रतिशत शुल्क लगेगा, यह बदलाव एक साइकिल में 25,000 रुपये से अधिक खर्च करने पर लागू होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews