क्रूड ऑयल में गिरावट, पेट्रोल-डीजल में उछाल, MP में आज बढ़े ईंधन, यहाँ जानें नए रेट

क्रूड ऑयल में गिरावट, पेट्रोल-डीजल में उछाल, MP में आज बढ़े ईंधन, यहाँ जानें नए रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में पिछले 9 महीनों से क्रूड ऑयल की कीमत निचले स्तर पर है। मंगलवार की सुबह क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट देखी गई है। सोमवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड गिरावट के बाद 90.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है। वहीं ब्रेन्ट क्रूड की कीमत 95.69 डॉलर प्रति बैरल है। बावजूद इसके देश के महानगरों में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। मध्यप्रदेश में मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में वृद्धि देखी गई है। पेट्रोल की कीमतों में 0.19 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि और डीजल की कीमत 0.16 रुपए की वृद्धि देखी गई है।

यह भी पढ़े…कर्मचारी-पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर, नियम में संशोधन, DoPT ने जारी किया आदेश, मिलेंगे पेंशन और अन्य लाभ

विदिशा में पेट्रोल की कीमतों में 0.98 रुपये की वृद्धि हुई है। सिवनी में पेट्रोल की कीमतों में 0.75 रुपये की वृद्धि की गई है। गुना, जबलपुर, मंदसौर, मुरैना, सीहोर, सीधी, सिंगरौली, बालाघाट, छिंदवाड़ा, गुना और आगर मालवा में आज पेट्रोल की कीमतों में हल्की वृद्धि आई है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में ईंधन के दाम भी अलग है। डीजल 95 रुपये प्रति लीटर के आसपास की कीमत पर बिक रहा है। विदिशा, उज्जैन, टीकमगढ़, सिंगरौल, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, नीमच, मुरैना, मंडला, कटनी, जबलपुर, गुना, दतिया, दमोह, अशोकनगर, आगर मालवा में पेट्रोल कीमत 109 रुपये के आसपास देखी गई है।

यह भी पढ़े…MP Teacher Recruitment 2022: उम्मीदवारों को बड़ी राहत, दस्तावेज अपलोड करने की डेट बढ़ी, DPI ने जारी की सूचना, जल्द होगी भर्ती

अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, खंडवा, सिवनी, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये के आसपास है। सागर, रतलाम, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, इंदौर, ग्वालियर, देवास और  भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये के आसपास है। भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये है।  शहडोल, श्योपुर, रीवा और बालाघाट में आज पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है, यहां एक पेट्रोल पेट्रोल 111 रुपये से अधिक की कीमत में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews