क्रूड ऑयल के भाव पहुंचे 84 डॉलर के पार, MP में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का हाल

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी बरकरार है। पिछले 24 घंटों में इनके भाव में उछाल देखा गया है। बढ़ोत्तरी के साथ इसके दाम 84 डॉलर के पार पहुँच चुके हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। खुदरा कीमतों में हल्का बदलाव कई शहरों में देखा गया है। हालांकि महानगरों में आज भी ईंधन की कीमत स्थिर है। उत्तरप्रदेश और बिहार में आज दाम में बदलाव हुआ है। दूसरी तरफ आज एमपी में पेट्रोल और डीजल कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में फ्यूल की कीमत भी अलग है। कहीं गिरावट हुई है तो कहीं वृद्धि हुई है। पेट्रोल में औसतन 0.09 रुपये और डीजल में 0.08 रुपये की गिरावट हुई है। वहीं बीते दिन इनकी कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई थी। यहाँ लगातार उतार-चढ़ाव भी जारी है। कुछ शहर ऐसे भी हैं, जहां उछाल देखा गया गया है।

पेट्रोल के भाव में बदलाव

विदिशा में 0.54 रुपये, सिंगरौली में 0.74 रुपये, मंडला में 1.05 रुपये, देवास में 0.85 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके साथ अशोकनगर, बेतूल, भिंड, छिंदवाड़ा, गुना, झाबुआ, नरसिंहपुर, रतलाम, सतना, शाजापुर, टीकमगढ़ और विदिशा में भी उछाल देखा गया है। अलीराजपुर में 0.30 रुपये, बालाघाट में 0.89 रुपये, धार में 0.64 रुपये, उमरिया में 0.42 रुपये, सीधी में 0.43 रुपये, सिवनी में 0.36 रुपये, दमोह में 0.40 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में में पेट्रोल की कीमत 108.56 रुपये प्रति लीटर है, यहाँ कोई बदलाव आज नहीं हुए हैं। उज्जैन में 0.07 रुपये की वृद्धि के साथ पेट्रोल की कीमत 109.08 रुपये प्रति लीटर है। जबललपुर में 4 पैसे की गिरावट के साथ यह 108.66 रुपये महंगा है। अनुपुर, रीवा, श्योपुर में इसकी कीमत सबसे अधिक हैं, यहाँ एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से ज्यादा है।

डीजल का ऐसा है हाल

विदिशा में डीजल की कीमत में 50 पैसे, सिंगरौली में 68 पैसे, सतना में 0.39 पैसे, रतलाम में 0.45 पैसे, पन्ना में 0.22 पैसे, मंडला में 0.96 रुपये, खरगोन में 39 पैसे, गुना में 36 पैसे, देवास में 78 पैसे, भिंड में 40 पैसे, बेतूल में 42 पैसे, अशोकनगर में 28 पैसे की वर्धी दर्ज की गई है। वहीं अलीराजपुर में 27 पैसे, बालाघाट में 82 पैसे, दमोह में 34 पैसे, धार में 57 पैसे, मुरैना में 26 पैसे, रीवा में 22 पैसे, सिवनी में 32 पैसे, सीधी में 40 पैसे और उमरिया में 39 पैसे की गिरावट हुई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews