ग्राहकों की हुई मौज, ये 5 बैंक दे रहे हैं सेविंग्स अकाउंट पर आकर्षक ब्याज, दरों में हुई वृद्धि, देखें पूरी लिस्ट

ग्राहकों की हुई मौज, ये 5 बैंक दे रहे हैं सेविंग्स अकाउंट पर आकर्षक ब्याज, दरों में हुई वृद्धि, देखें पूरी लिस्ट

Savings Account Interest: ज्यादातर लोग बैंक के सेविंग अकाउंट में अपने पैसे जमा करते, यह बचत का सबसे आसान तरीका है। कुछ बैंकों द्वारा बचत खाते पर शानदार ब्याज भी मिलता है जो फिक्स्ड डिपॉजिट और अन्य सेविंग स्कीम से भी अधिक देखा गया है। ऐसे ही कुछ बैंकों और उनकी सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज दरों के बारे हम आपको बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में प्राइवेट और सरकारी दोनों तरह के बैंक शामिल हैं। जिसमें से फेडरल बैंक और RBL बैंक ने हाल ही में बचत खाते की ब्याज दरों में इजाफा किया है।

पंजाब नेशनल बैंक

पब्लिक सेक्टर बैंक में से एक पंजाब नेशनल बैंक भी सेविंग अकाउंट पर शानदार ब्याज देता है। हालांकि इसका लाभ उठाने के लिए आपके अकाउंट में 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये की राशि होना अनिवार्य होता है। बैंक द्वारा 2.80 फीसदी से लेकर 5 फीसदी तक का ब्याज मिलता है।

फेडरल बैंक

इस बैंक ने 23 जनवरी से ब्याज दरों में इजाफा करने की घोषणा कर दी है। अब, 5 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक की राशि पर आरबीआई के रेपो रेट से 3.20 फीसदी कम का ब्याज मिलेगा। 5 लाख से कम राशि पर 3.15 फीसदी, 50 लाख से 2 करोड़ रुपये की राशि पर 2.20 फीसदी और 2 करोड़ या उससे अधिक की राशि पर 2.25 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। बैंक की अधिकतम ब्याज दर 6 फीसदी है।

बंधन बैंक

बंधन बैंक देश के बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक है बंधन बैंक सेविंग अकाउंट आकर्षक ब्याज देता है। बैंक द्वारा 3 फीसदी से 6.5 फीसदी तक का ब्याज दिया जा रहा है। जिसके लिए खाते में 5,000 रुपये होना अनिवार्य होगा।

RBL बैंक

यह भी प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक है। आरबीएल बैंक ने हाल ही सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरों कॉ बढ़ाने का ऐलान किया है। फिलहाल ब्याज दर 4.25 फीसदी से लेकर 6.50 फीसदी तक है। इसके लिए अकाउंट में 2500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की राशि होना अनिवार्य है।

DCB बैंक

डीसीबी बैंक भी प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक है। इसके द्वारा बचत खाते पर 2.25 फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है। अकाउंट में 2500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की राशि होना अनिवार्य होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews