
Bank Holiday In December 2022 : बैंक यूजर्स के लिए जरूरी खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई काम है तो जल्द से जल्द निपटा लीजिए, क्योंकि दिसंबर (December Bank Holiday 2022) में कुल 13 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इन छुट्टियों में हर रविवार और हर दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियों के अलावा 25 दिसंबर को क्रिसमस और 29 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
राहत की खबर ये है कि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है। नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
December Bank Holiday 2022
- 3 दिसंबर- शनिवार- सेंट जेवियर फीस्ट- गोवा में बैंक बंद।
- 4 दिसंबर- रविवार- बैंक बंद- पूरे देश में।
- 10 दिसंबर- शनिवार- दूसरा शनिवार-पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 11 दिसंबर- रविवार- अवकाश- पूरे देश में बैंक बंद।
- 12 दिसंबर- सोमवार- पा-तगान नेंगमिंजा संगम- मेघालय में बैंक बंद।
- 18 दिसंबर- रविवार- अवकाश- पूरे देश में बैंक बंद।
- 19 दिसंबर- सोमवार- गोवा लिबरेशन डे- गोवा में बैंक बंद।
- 24 दिसंबर- शनिवार- क्रिसमम और चौथा शनिवार- पूरे देश में बैंक बंद।
- 25 दिसंबर- रविवार- अवकाश- पूरे देश में बैंक बंद।
- 26 दिसंबर- सोमवार- क्रिसमस, लासूंग, नामसूंग- मिजोरम, सिक्किम, मेघालय में बैंक बंद ।
- 29 दिसंबर- गुरुवार- गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन- चंडीगढ़ में बैंक बंद ।
- 30 दिसंबर- शुक्रवार- यू कियांग नंगवाह- मेघालय में बैंक बंद ।
- 31 दिसंबर- शनिवार- नए साल की पूर्व संध्या- मिजोरम में बैंक बंद ।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

