सरकार की कोशिशों के बावजूद नहीं रुक रही प्याज की बढ़ती कीमत! 80 रुपये किलो तक पहुंची

एक बार फिर आम लोगों को प्याज की बढ़ती कीमतें परेशान करने लगी है। जानकारी के अनुसार कई जगहों पर प्याज की कीमतें तकरीबन 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी हैं।
सरकार की कोशिशों के बावजूद नहीं रुक रही प्याज की बढ़ती कीमत! 80 रुपये किलो तक पहुंची

भारत में प्याज की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। दरअसल एक बार फिर कीमतों के बढ़ने से आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बाजार में प्याज की कीमतें तकरीबन 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी हैं, जिससे आम लोगों के बजट पर सीधा प्रभाव देखा जा रहा है।

हालांकि एक तरफ सरकार द्वारा प्याज की कीमतों पर काबू पाने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी और आम उपभोक्ता को इससे कोई खास राहत मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही है। दरअसल प्याज रसोई में काम में आने वाली एक जरूरी सामग्री है। ऐसे में इसकी बढ़ती कीमतें आमजन को परेशानी में डाल रही है।

सरकार की कोशिशों के बावजूद नहीं मिल रही राहत

दरअसल बढ़ती महंगाई को देखते हुए सरकार ने दिल्ली-एनसीआर और मुंबई समेत कई शहरों में रियायती दरों पर प्याज बेचने की पहल की है। जानकारी के अनुसार 5 सितंबर से शुरू की गई इस योजना के तहत सहकारी संस्थाओं के माध्यम से 35 रुपये प्रति किलो की दर पर प्याज उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी, बाजार में प्याज की कीमतें 80 रुपये प्रति किलो तक बनी हुई हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्याज की कीमत इतनी

दरअसल न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में बताए गए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 10 सितंबर को पूरे देश में प्याज की औसत खुदरा कीमत 49.98 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में प्याज 27 रुपये प्रति किलो तक भी मिल रहा है। लेकिन बड़े शहरों की बात की जाए तो यहां प्याज की कीमतें अभी भी 80 रुपये प्रति किलो तक बनी हुई हैं। हालांकि बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि प्याज की आपूर्ति में कमी और मौसमी समस्याओं के चलते कीमतों में यह बढ़ोतरी हो रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews