Dividend News: इस फार्मा कंपनी ने अपने निवेशकों को दी बड़ी खुशखबरी, किया इतना डिविडेंड देने का ऐलान, पढ़ें खबर

Dividend News: फार्मा कंपनी एबॉट इंडिया ने मार्च तिमाही में मजबूत कमाई की है। जिसके चलते कंपनी ने अपने निवेशकों को भरपूर लाभ पहुंचाया है। अब कंपनी ने अपनी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में ऐतिहासिक रिकॉर्ड डिविडेंड का एलान किया है।
Dividend News: इस फार्मा कंपनी ने अपने निवेशकों को दी बड़ी खुशखबरी, किया इतना डिविडेंड देने का ऐलान, पढ़ें खबर

Dividend News: दिग्गज फार्मा कंपनी एबॉट इंडिया ने अपने निवेशकों को भरपूर लाभ पहुंचाया है। 2024 के जनवरी से मार्च तिमाही में, कंपनी ने मजबूत कमाई की है। इसके साथ ही, अपने शेयरधारकों के लिए कंपनी ने बड़े पैमाने पर डिविडेंड देने की घोषणा की है। दरअसल कंपनी ने, 9 मई को वित्त वर्ष 2023-24 के बीच नेट लाभ में 24% की वार्षिक वृद्धि की घोषणा की है। इस परिणामस्वरूप, कंपनी का नेट लाभ 287 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

दरअसल कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि इस अवधि में कंपनी की आय 7% बढ़कर 1,439 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। जो कि पिछले साल इसी अवधि में यह आय 1,343 करोड़ रुपये थी।

जानिए कितना डिविडेंड का किया गया ऐलान:

जानकारी के अनुसार फार्मा कंपनी ने अपनी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में ऐतिहासिक रिकॉर्ड डिविडेंड का एलान किया है, जो 4100% का है। इस नई घोषणा के अनुसार, कंपनी 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 410 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी। वहीं फाइनल डिविडेंड के भुगतान की सिफारिश कंपनी के बोर्ड ने की है, जिसे 8 अगस्त 2024 को होने वाली आम मीटिंग में मंजूरी मिलने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार डिविडेंड का भुगतान 13 अगस्त 2024 को होगा, और रिकॉर्ड डेट 19 जुलाई 2024 के रूप में निर्धारित की गई है। इससे पहले, मई 2023 में कंपनी ने 180 रुपये के डिविडेंड का एलान किया था। हालांकि अब नए वित्त वर्ष के साथ ही निवेशकों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। दरअसल कंपनी द्वारा इतना बड़ा फैसला अब कंपनी के निवेशकों को लुभा सकता है।

शेयरों में देखने को मिला उछाल:

कंपनी के अच्छे तिमाही नतीजों की घोषणा करने के बाद, एबॉट इंडिया के शेयरों में भारी उछाल देखा जा रहा है। शेयरों की मूल्य में शुक्रवार को 5% तक की वृद्धि देखी गई। वहीं वर्तमान में कंपनी के शेयरों में 3.21% की तेजी दर्ज की गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews