धनतेरस से पहले कमाई का सुनहरा मौका, इन 4 कंपनी के आईपीओ में लगा सकते हैं दांव, यहाँ देखें लिस्ट

diwali investment tips

Diwali Investment Ideas : 10 नवंबर को धनतेरस है। इस दिन को खरीददारी और निवेश के लिए शुभ माना जाता है। इस सप्ताह चार कंपनियों का आईपीओ खुल रहा है। इनमें से तीन नें 7 नवंबर यानि आज अपना-अपना ओपन कर दिया है। जिसमें पैसा लगाकर कमाई की जा सकती है। यदि आप भी इस धनतेरस या दिवाली पर शेयर मार्केट में निवेश की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह खुलने वाले आईपीओ में निवेश कर सकते हैं।

7 नवंबर को खुल गया इन कंपनियों का आईपीओ

  • आईटी सोल्यूशन्स प्रदान करने वाली कंपनी ROX Hi-Tech ने अपना आईपीओ 7 नवंबर को खोल दिया है। निवेशक इसमें 9 नवंबर तक दांव लगा सकते हैं। इश्यू की लिस्टिंग 20 नवंबर को होगी। कंपनी ने 54.59 करोड़ रुपये का फंड बनाने के लिए 6,564,800 शेयरों को जारी किया है। प्राइस बैंड 80-83 रुपये है। दोपहर 12:35 बजे तक इस 9.63 गुना सबस्क्राइब किया गया है।
  • सनरेस्ट लाइफसाइंस लिमिटेड ने भी अपना इश्यू जारी किया है। 10.85 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए कंपनी ने 1,291,200 शेयरों को जारी किया है। प्राइस 84 रुपये प्रति शेयर है।
  • एएकके ऑटोमोटिव लिमिटेड का आईपीओ भी खुल चुका है। 834 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए 29, 571, 390 शेयरों को पेश किया गया है। प्राइस बैंड 268 रुपये से 282 रुपये है।

10 नवंबर तक लगा सकते हैं इस आईपीओ में दांव

कल्याणी कास्ट टेक लिमिटेड 8 नवंबर बुधवार को अपना आईपीओ खोलेगा। निवेशकों को इसमें 10 नवंबर तक दांव लगा सकते हैं। 30.11 करोड़ करफंड जुटाने के लिए 2,166,000 शेयरों को जारी किया । प्राइस बैंड 137 रुपये से लेकर 139 रुपये है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम, शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता। )

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews