ग्राहकों को मिला दिवाली का तोहफा, ये 3 सरकारी बैंक लोन पर दे रहे हैं बंपर छूट, जल्द उठायें ऑफर का लाभ

Loan Offers

Diwali Offers 2023: दिवाली और धनतेरस नजदीक है। ग्राहकों को लुभाने के लिए फेस्टिव सीजन में बैंक भी अलग-अलग ऑफर्स दे रहे हैं। इस लिस्ट में देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई भी शामिल है। पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को लोन पर छूट प्रदान कर रहे हैं। यह ऑफर एक लिमिटेड अवधि के लिए प्रभावी है। जानकारी के लिए बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया नें फरवरी के बाद इस साल रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो दरों में वृद्धि होने से लोन महंगा हो जाता है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफर

एसबीआई देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। फेस्टिव सीजन को देखते हुए बैंक ने लोन पर ऑफर की घोषणा की है। 31 दिसंबर तक ग्राहक 0.65% छूट के साथ लोन ले सकते हैं। सीबील स्कोर के आधार पर टर्म लोन के ब्याज दरों को निर्धारित किया जाएगा। बैंक यह ऑफर कार और होम पर लागू है। स्पेशल कैटेगरी के लोन पर भी ऑफर मिल रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफर

बैंक ऑफ बड़ौदा के लोन ऑफर्स का लाभ ग्राहक 31 दिसंबर 2023 तक उठा सकते हैं। बीओबी ने कार और एजुकेशन लोन के प्रोसेसिंग फीस को माफ करने की घोषणा कर दी है। साथ ही ब्याज दरों को 8.4% कर दिया है।

पंजाब नेशनल बैंक ऑफर

पब्लिक सेक्टर के पीएनबी ने “दिवाली धमाका 2023” ऑफर शुरू किया है। नए ग्राहकों को 8.4% के तहत होम लोन और 8.75% के तहत कार लोन प्रदान कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews