Elon Musk का बड़ा फैसला, कैंसिल की Twitter डील, कंपनी ने कहा- कोर्ट जाएंगे

Elon Musk का बड़ा फैसला, कैंसिल की Twitter डील, कंपनी ने कहा- कोर्ट जाएंगे

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के CEO एलन मस्क ने एक बार फिर सबको चौंकाने वाला फैसला किया है। एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर (3.37 लाख करोड़ रुपए) की ट्विटर खरीद डील कैंसिल कर दी। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद फेक या नकली ट्विटर अकाउंट्स से जुड़ा डेटा मुहैया कराने में नाकाम रही है।

यह भी पढ़े.. सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, CM का बड़ा ऐलान, जल्द मिलेगा लाभ

एलन मस्क के इस ऐलान के बाद ट्विटर के बोर्ड अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने कहा कि ट्विटर अमेरिकी अरबपति और उद्यमी एलन मस्क के खिलाफ उन्हें सहमत शर्तों पर सोशल मीडिया कंपनी खरीदने के लिए मजबूर करने के लिए मुकदमा दायर करेगा।ट्विटर बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टायलो ने कहा है कि समझौते को लागू कराने के लिए हम कोर्ट जाएंगे। मस्क के डील कैंसिल करने के बाद ट्विटर के शेयर्स में 6% की गिरावट आई है।

यह भी पढे.. MP: 904 पदों पर होगी सीधी भर्ती, MPPSC जल्द शुरु करेगा प्रक्रिया, आरक्षण रोस्टर हो रहा तैयार

अरबपति टेस्ला प्रमुख मस्क की टीम की ओर से ट्विटर को भेजे गए एक पत्र में कहा गया है कि एलन मस्क खरीद समझौते के कई उल्लंघनों का हवाला देते हुए ट्विटर को खरीदने के लिए अपने 44 बिलियन अमरीकी डालर के सौदे को समाप्त कर रहे हैं। मस्क विलय समझौते को समाप्त कर रहे हैं क्योंकि ट्विटर उस समझौते के कई प्रावधानों का उल्लंघन कर रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews