Employee News : इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, दिया यह बड़ा तोहफा, पढ़ें खबर

Employee News: चर्चित कंपनी फैशन रिटेल ब्रांड नायका ने अपने कर्मचारियों को एक शानदार तोहफा देने का ऐलान किया है। वहीं अब कंपनी के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
Employee News : इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, दिया यह बड़ा तोहफा, पढ़ें खबर

Employee News : जानी मानी फैशन रिटेल ब्रांड नायका ने अपने कर्मचारियों को एक शानदार उपहार दिया है। दरअसल आज, कंपनी ने मार्च तिमाही के परिणामों से पहले अपने कर्मचारियों को शेयर अलॉट किए हैं। ये शेयर कर्मचारी स्टॉक स्वामित्व योजना (Employee Stock Ownership Plan) के तहत प्रदान किए गए हैं। वहीं अब कंपनी के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

बांटे गए शेयरों की कुल कीमत:

दरअसल एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स, जो नायका ब्रांड के तहत ब्यूटी और फैशन रिटेल आउटलेट्स संचालित करती है, ने हाल ही में शेयर बाजारों को ईसॉप के बारे में रेगुलेटरी फाइलिंग में यह अहम जानकारी दी है। वहीं कंपनी की और से कहा गया है कि इस ईसॉप में कर्मचारियों को 4 लाख 5 हजार शेयर आवंटित किए गए हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार को नायका के शेयर की क्लोजिंग वैल्यू के आधार पर, इन शेयरों की कुल कीमत 7.17 करोड़ रुपये बनती है। आपको बता दें कि नायका का शेयर मंगलवार को एनएसई पर 177 रुपये के भाव पर बंद हुआ था।

जानें अभी आईपीओ प्राइस का हाल:

जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2021 में नायका का आईपीओ लॉन्च हुआ था, और इसके शेयर 10 नवंबर 2021 को शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे। फिलहाल, नायका के शेयर आईपीओ प्राइस के मुकाबले काफी कम मूल्य पर ट्रेड कर रहे हैं। दरअसल कंपनी ने अपने 5,351.92 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 1,085 रुपये से 1,125 रुपये का प्राइस बैंड निर्धारित किया था। वर्तमान में, नायका के शेयर आईपीओ प्राइस से लगभग 90% नीचे ट्रेड हो रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मौजूदा बाजार मूल्यांकन पहले के मुकाबले काफी कम है।

मार्च तिमाही का रिजल्ट आज जारी होगा

कंपनी ने मार्च तिमाही के परिणामों से ठीक पहले ईसॉप के तहत पात्र कर्मचारियों को शेयरों का यह अलॉटमेंट किया है। मार्च तिमाही का रिजल्ट आज, बुधवार को जारी किया जाएगा। हालांकि पिछली तिमाही, यानी अक्टूबर-दिसंबर 2023 के तीन महीनों में, कंपनी ने 16.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 97 प्रतिशत अधिक था। इसी तरह, कंपनी का राजस्व दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 1,789 करोड़ रुपये हो गया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews