EPFO Insurance Scheme: ईपीएफओ की खास स्कीम, मिलेगा 7 लाख का मुफ्त बीमा कवरेज, यहाँ जानें डिटेल

epfo insurance scheme

EPFO Insurance Scheme: बीमा किसी व्यक्ति के अनुपस्थिति में उनके परिवार और प्रियजनों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन भी कर्मचारियों के लिए खास इंश्योरेंस स्कीम चला रहा है, इसके तहत करीब 7 लाख रुपये बीमा कवरेज का लाभ मिलता है। इस योजना का नाम “एम्प्लॉय डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (EDLI)” है। कर्मचारियों के लिए यह एक कंप्लीमेंट्री बीमा योजना के रूप में काम करता है

योजना के फायदे

बीमा का लाभ कर्मचारियों के परिवार या कानूनी उत्तराधिकारी या नॉमिनी को मिलता है। ईपीएफओ सदस्य ईडीएलआई स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। खास बात क्या है कि कर्मचारी के वेतन से कोई शुल्क नहीं कटता है। स्कीम का लाभ उठाने के लिए न्यूनतम सेवा की कोई अवधि 12 महीने होनी चाहिए। योजना के अंतर्गत कंपनी को योगदान करना होता है।

15 हजार मासिक वेतन वालों को मिलेगा 7 लाख का बीमा

ईडीएलआई के तहत मिलने वाली बीमा राशि पिछले 12 महीना में मिले मासिक वेतन का 35 गुना होता है। इसका मतलब यदि किसी कर्मचारी का मासिक वेतन 15000 रुपये है तो इसका 35 गुना तो उसे 5 लाख 25 हजार रुपये होगा। साथ ही 1,75,000 रुपये का बोनस मिलेगी। स्कीम के तहत मिलने वाली कुल बीमा राशि 7 लाख रुपये होती है।

ऐसे उठा सकते हैं लाभ

  • कर्मचारियों की मृत्यु के बाद नॉमिनी या परिवार के सदस्यों को 5 फॉर्म आईएफ भरना पड़ता है। यह फॉर्म ऑफलाइन उपलब्ध होता है। लाभ उठाने के लिए डेथ सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी।
  • सदस्य को उसकी मृत्यु के समय इस योजना में एक्टिव होना चाहिए।
  • फॉर्म को कंपनी का संस्थान द्वारा हस्ताक्षरीत और वेरीफाई किया जाता है।
  • कोई कंपनी नहीं है तो फॉर्म को वेरीफाई करने की जिम्मेदारी गजटेड अधिकारी, मजिस्ट्रेट, ग्राम पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका या जिला स्थानीय बोर्ड के अध्यक्ष, पोस्टमास्टर या सबपोस्टमास्टर, संसद या विधायक, बैंक मैनेजर की होती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/शेयर मार्केट/फंड में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews