22 साल की उम्र में खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, 12वीं क्‍लास में बनाया पहला प्रोडक्‍ट, पढ़ें सूर्य वर्षण की Success Story

ऐसी ही एक सक्सेस स्टोरी आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसमें केवल 22 साल की उम्र एक कंपनी की स्थापना की और आज उनकी कंपनी का वैल्यूएशन 10 करोड रुपए से भी अधिक है।
22 साल की उम्र में खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, 12वीं क्‍लास में बनाया पहला प्रोडक्‍ट, पढ़ें सूर्य वर्षण की Success Story

Success Story : कोई भी इंसान जब सफलता पाना चाहता है और इसके लिए वह जब कड़ी और मेहनत करता है, तो उसे एक न एक दिन सक्सेस अवश्य मिलता है। कहते हैं कि सफलता दिलाने के लिए पूरी कायनात एक हो जाती है। कुछ लोगों को इस रास्ते में अपनों और पार्टनर का साथ मिलता है, तो कुछ लोग इस रास्ते को अकेले ही तय करते हैं। इस दौरान उन्हें काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव भी देखना पड़ता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें सफलता बहुत ही कम समय में मिल जाती है, तो कुछ लोग ऐसे होते हैं कि हमें सफलता मिलने में समय लग जाता है। ऐसी ही एक सक्सेस स्टोरी आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसमें केवल 22 साल की उम्र एक कंपनी की स्थापना की और आज उनकी कंपनी का वैल्यूएशन 10 करोड रुपए से भी अधिक है।

मदुरई में हुआ जन्म

दरअसल, आज हम आपको सूर्य वर्षण के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि तमिलनाडु के मदुरई के रहने वाले हैं। वह सूर्य नेकेड नेचर नाम की कंपनी के सीईओ है जोकि D2C ब्रांड है। बता दें कि उन्होंने 12वीं कक्षा में अपना पहला प्रोडक्ट बनाया था। यह एक तरीके का नमक है। शुरुआत में इस बिजनेस में उन्होंने मात्र ₹200 इन्वेस्ट किए थे और आज इस कंपनी में नहाने के प्रोडक्ट, स्किन प्रोडक्ट्स और बालों की देखभाल, आंखों की देखभाल, बच्चों की देखभाल के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं। उनकी उम्र बहुत कम थी इस वजह से उनके प्रोडक्ट्स को लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया, इस कारण उनके प्रोडक्ट्स शुरुआती दिनों में नहीं बिके। वहीं, इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उन्होंने अपने वेंचर पर फोकस किया और इसके लिए वह सबका मदुरई भी जाते थे। असफलताओं के बावजूद भी उन्होंने अपनी कोशिशें जारी रखी। अंत में आयुर्वैदिक डॉक्टर ने उनकी सैंपल को अजमाया और उन्हें बहुत सारे ऑर्डर भी दिए। तब सूर्य वर्षण ने मदुरई के कॉलेज में ट्रांसफर ले लिया।

करोड़ों की संपत्ति

इसके बाद वह 2.20 लाख रुपए कमाए। धीरे-धीरे उनका प्रोडक्ट बढ़ता चला गया और आज उनकी कंपनी 70 प्रोडक्ट्स तैयार करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 56 लाख रुपए का कारोबार किया था। वहीं, उनकी कंपनी का वैल्यूएशन आज की डेट में 10 करोड रुपए से भी अधिक का है। वह अपने प्रॉडक्ट्स को ऑनलाइन भी सप्लाई करते हैं। इनके प्रोडक्ट्स तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश सहित महाराष्ट्र में सप्लाई होते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews