8वीं फेल ने खोल डाला बैंक, आज हैं 10 हजार करोड़ रुपये के मालिक, पढ़ें संजय अग्रवाल की Success Story

संजय अग्रवाल की सफलता का सफर आसान नहीं रहा। उनका जन्म और पालन-पोषण राजस्थान में हुआ था। उनके पिता राजस्थान इलेक्ट्रिक बोर्ड में इंजीनियर थे।
8वीं फेल ने खोल डाला बैंक, आज हैं 10 हजार करोड़ रुपये के मालिक, पढ़ें संजय अग्रवाल की Success Story

Success Story Of Sanjay Agarwal : सफलता का पढ़ाई से कोई लेना-देना नहीं होता, इसे राजस्थान के संजय अग्रवाल ने सिद्ध किया है। बता दें कि संजय अग्रवाल पढ़ाई में बहुत अच्छे नहीं थे। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि वह 8वीं में फेल हो चुके थे। इसके बाद भी उनकी पढ़ाई बहुत अच्छे से नहीं हुई। अंग्रेजी में परेशानी आई तो उन्होंने हिंदी मीडियम से पढ़ाई की। आज वह 10,000 करोड़ रुपये के मालिक हैं। दरअसल, वह AU Small Finance Bank के फाउंडर हैं। इस समय वह बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको उनकी दिलचस्प सक्सेस स्टोरी बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से…

सफर नहीं रहा आसान

संजय अग्रवाल की सफलता का सफर आसान नहीं रहा। उनका जन्म और पालन-पोषण राजस्थान में हुआ था। उनके पिता राजस्थान इलेक्ट्रिक बोर्ड में इंजीनियर थे। संजय को बचपन से ही क्रिकेटर बनने का शौक था, जिसके कारण उनका मन पढ़ाई में ज्यादा नहीं लगता था। आठवीं कक्षा में फेल होने के बाद उन्होंने अंग्रेजी मीडियम छोड़कर हिंदी मीडियम से पढ़ाई की। संजय ने अजमेर के सरकारी कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने का सपना देखा। पहले दो प्रयासों में वह असफल रहे, लेकिन तीसरी बार में उन्होंने CA की परीक्षा पास कर ली।

ऐसे मिली सफलता

साल 1996 में संजय ने कुछ स्थानीय बिजनेसमैन से निवेश प्राप्त करके एक छोटी फाइनेंस कंपनी की स्थापना की। उस समय वह मात्र 25 साल के थे। यह कंपनी छोटे वाहनों और पिकअप ट्रकों को फाइनेंस करती थी। धीरे-धीरे कंपनी ने ट्रक और ग्रेनाइट फैक्ट्री को भी लोन दिया। वहीं, साल 2002 में AU Financiers को HDFC बैंक के साथ पार्टनरशिप करने का मौका मिला। साल 2009 आते-आते मोतीलाल ओसवाल ने कंपनी में फंडिंग की। जिससे कंपनी की रफ्तार इस कदर तेज हुई कि संजय ने यहां से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

संजय अग्रवाल की नेटवर्थ

वहीं, साल 2017 में संजय के जीवन में बड़ा बदलाव आया क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने AU Financiers को कमर्शियल बैंक में बदलकर इसका नाम AU Small Finance Bank रख दिया। आज देशभर में इसकी करीब 1000 शाखाएं खुल चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज AU Small Finance Bank की कुल वैल्यू 45 हजार करोड़ रुपये है। संजय अग्रवाल की नेटवर्थ करीब 10 हजार करोड़ रुपये है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews