क्रूड ऑयल में गिरावट, पेट्रोल-डीजल में जारी है उतार-चढ़ाव, MP के इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन, जानें नए रेट

Petrol diesel

Petrol And Diesel Prices: पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। 24 घंटों में क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड करीब 1 डॉलर सस्ता हुआ है। बावजूद इसके देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। हरियाणा, यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्यप्रदेश में हल्का बदलाव देखा गया है।

एमपी में बढ़ी पेट्रोल की कीमत

आज मध्य प्रदेश में आज ईंधन की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। पेट्रोल पर औसतन 0.09 रुपये और डीजल पर 0.08 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। धार में पेट्रोल की कीमतों में 0.97 रुपये, होशंगाबाद में 0.74 रुपये, सीधी में 0.43 रुपये और उमरिया में 0.42 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके अलावा अलीराजपुर, छतरपुर, दमोह, मुरैना, शहडोल, शिवपुरी, सीधी में भी हल्की वृद्धि देखी गई है। दूसरी तरफ सिंगरौली, मंडला, छिंदवाड़ा और अनुपुर में आज गिरावट हुई है।

शहरों में ऐसा है पेट्रोल के भाव का हाल

विदिशा, टीकमगढ़, उज्जैन, शाजापुर, सिवनी, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, मुरैना, झाबुआ, होशंगाबाद, गुना, धार, दतिया, दमोह, भिंड, बेतूल ,अशोकनगर, आगर मालवा में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छतरपुर, डिंडोरी, कटनी, पन्ना, सतना, सीधी और उमरिया में इसकी कीमत 110 रुपये से ज्यादा और 111 रुपये से कम है। शहडोल, श्योपुर, अनुपुर में आज इसके भाव 111 रुपये से भी अधिक है। भोपाल, ग्वालियर, रतलाम, रायसेन, सीहोर और सिंगरौली में 1 लीटर पेट्रोल 108 रुपये के आसपास की कीमत पर बिक रहा है।

डीजल के दाम में भी बदलाव

धार में 0.90 रुपये होशंगाबाद में 0.68 रुपये, कटनी में 0.47 रुपये, शहडोल में 0.33 रुपये और और उमरिया में में 0.43 रुपये की वृद्धि डीजल की कीमतों में देखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews