Fall in share market : तीसरे दिन भी टूटा घरेलु शेयर बाजार, सेंसेक्स में बड़ी गिरावट, निफ्टी भी दिख रहा कमजोर, यहां देखें आज का बाजार

Fall in share market: आज, 29 मई को घरेलु शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार के दौरान 200 अंक नीचे फिसल गया है। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी 100 अंक टूटकर अपना दिन का कामकाज शुरू किया है।
भारतीय शेयर बाजार

Fall in share market : भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार की बात की जाए तो आज बाजार में बड़ी गिरावट दिखाई दे रही है। दरअसल शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान में देखने को मिल रहे है जबकि कुछ में शुरूआती कामकाज के दौरान तेजी दर्ज की गई।

दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स 200 अंक नीचे आ गया है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कामकाज 74,800 स्तर पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 100 अंक नीचे गिरकर अपना दिन का कारोबार 22,750 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

शेयर बाजार ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया:

दरअसल इससे पहले 23 मई को, शेयर बाजार ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया था जब सेंसेक्स 75,499 के स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि उससे पहले, सेंसेक्स का अब तक का हाई 75,124 था, जिसे बाजार ने 9 अप्रैल को बनाया था। उसी दिन, निफ्टी ने 22,993 का लेवल छुआ था, जो कि पहले से बने हुए 22,794 के हाई से ऊपर था।

हालांकि आज बाजार में शुरूआती कामकाज में गिरावट दिखाई दे रही है। यह लगातार तीसरा दिन है जब बाजार में गिरावट दिखाई दे रही है। बाजार ऊपरी स्तरों से आज और नीचे आया है, और सेंसेक्स आखिरकार 74,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बाजार के टॉप कमजोरी वाले शेयर:

वहीं आज के शेयर बाजार में शुरुआती कामकाज में हिंडालको, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, आईटीसी, कोटक बैंक, डिवीज लैब और सन फार्मा के शेयर हरे निशान में दिखाई दे रहे थे, जबकि आज के कमजोरी वाले शेयरों की बात की जाए तो इसमें एसबीआई लाइफ, महिंद्रा, बीपीसीएल, एचडीएफसी लाइफ, इंडसइंड बैंक, टाटा कंज्यूमर और एनटीपीसी के शेयर शामिल थे।

दरअसल आज के बाजार में शुरूआती कारोबार में निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखि जा रही थी। इसके साथ ही निफ़्टी ऑटो इंडेक्स भी तकरीबन एक फीसदी फिसलकर कामकाज कर रहा था वहीं बीएसई स्मॉल कैप इंडेक्स में भी मामूली गिरावट देखी जा रही थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews