Fall in share market : आज 100 अंक टूटा सेंसेक्स, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलु बाजार दिखा कमजोर, यहां जाने निफ्टी का हाल, पढ़ें यह खबर

Fall in share market: आज यानी 05 जुलाई को घरेलु शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कामकाज के दौरान बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार के दौरान 270 अंक नीचे फिसल गया है। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी 80 अंक टूटकर अपना दिन का कामकाज शुरू किया है।
Fall in share market : आज 100 अंक टूटा सेंसेक्स, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलु बाजार दिखा कमजोर, यहां जाने निफ्टी का हाल, पढ़ें यह खबर

Fall in share market : भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार के समय बड़ी गिरावट दिखाई दी है। दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से 11 में लाल निशान देखने को मिली है जबकि 19 में शुरूआती कामकाज के दौरान तेजी दर्ज की गई।

दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स 270 अंक नीचे खिसक गया है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कारोबार 79,778 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 80 अंक नीचे लुढ़ककर अपना कारोबार 24,213 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

बाजार के टॉप कमजोरी वाले शेयर:

वहीं आज के शेयर बाजार में शुरुआती कामकाज में हिंडाल्को, सिप्ला, बजाज ऑटो, विप्रो, डिविस लैब के शेयर हरे निशान में दिखाई दे रहे थे, जबकि आज के कमजोरी वाले शेयरों की बात की जाए तो इसमें एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, टाटा स्टील, टाइटन कंपनी के शेयर शामिल थे। इसके साथ ही आज के बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी के सभी सेक्टरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

सेंसेक्स का अद्भुत सफर:

आपको बता दें कि 3 जुलाई को सेंसेक्स ने पहली बार 80 हजार का आंकड़ा पार किया था। इस मील का पत्थर छूने में महज सेंसेक्स को 7 महीने लगे। जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर 2023 को सेंसेक्स 70 हजार पर था और यदि इसे आज हम देखें तो 80 हजार होने में महत्व 7 महीने का समय लगा है। जबकि 60 हजार से 70 हजार तक आने में सेंसेक्स को 2 साल से अधिक का समय लगा था।

कल के बाजार का हाल:

आपको बता दें की इससे पहले यानी कल 4 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी तेजी देखने को मिली थी। कल बाजार ने अपना आल टाइम हाई बनाया था। जानकारी के मुताबिक सेंसेक्स ने कल 80,049 के स्तर पर अपना कारोबार बंद किया था। जबकि निफ्टी ने भी 15 अंक चढ़कर 24,302 के स्तर पर अपना कारोबार बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews