क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट, पेट्रोल-डीजल के दाम पर भी हो सकता है असर, जाने MP के शहरों का हाल यहाँ

government-working-on-new-petrol-efficiency-model

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में भारी गिरावट देखी गई। पिछले 24 घंटों में कच्चे तेल की कीमतों में 9 डॉलर प्रति डॉलर बैरल की गिरावट आई है। गिरावट मंदी की आशंका में ईंधन की खपत घटने के कारण दिखाई दी है, ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं। कुछ समय पहले ही क्रूड ऑयल की कीमत $140 प्रति बैरल तक चले गए थे, जहां मंगलवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 113.8 डॉलर प्रति बैरल था, वह आज सुबह 105.4 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है। वहीं डब्लूटीआई का दाम $101 प्रति बैरल के आसपास है।

यह भी पढ़े… MP Weather: नदी-नाले उफान पर, 2 सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें शहरों का हाल

आज मध्यप्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नजर नहीं आए। पेट्रोल की कीमत 109.71 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 94.90 रुपये प्रति लीटर की कीमत में बिक रहा है। पिछले 4 दिनों से प्रदेश में ईंधन कीमतों में कोई बदलाव नजर नहीं आए हैं। हालांकि कुछ शहर ऐसे हैं जहां पर पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। इसमें होशंगाबाद सबसे आगे है, जहां पेट्रोल कीमतों में 1.38 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं मंदसौर, रायसेन, सतना, सिओनी, सीधी, उज्जैन, उमरिया, विदिशा, छतरपुर, छिंदवाड़ा, भोपाल, अलीराजपुर और अशोकनगर में भी पेट्रोल की कीमतों में इजाफा देखा गया है। आज भी अनुपुर, रीवा और शहडोल में पेट्रोल की कीमत 111 रुपये प्रति लीटर से अधिक देखी गई है।

यह भी पढ़े… बिना Subsidy वाला LPG Cylinder हुआ महंगा, जानें कितनी होगी नई कीमत

सीधी, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, पन्ना, कटनी, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी, अलीराजपुर और उमरिया में पेट्रोल की कीमत ₹110 प्रति लीटर के आसपास है। विदिशा, सिंगरौली, सागर, राजगढ़, मुरैना, झाबुआ, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोकनगर में पेट्रोल की कीमत ₹108 प्रति लीटर से भी अधिक देखी गई है। अन्य शहरों की बात करें तो उज्जैन, टीकमगढ़, शाजापुर, सिओनी, रायसेन, नीमच, नरसिंहपुर, मंदसौर, खरगोन, मंडला, खंडवा, होशंगाबाद, हरदा, गुना, धार, दमोह, दतिया, छतरपुर, बेतूल और अगरमालवा में पेट्रोल की कीमत ₹109 प्रति लीटर के आसपास है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews