पेट्रोल-डीजल के भाव में गिरावट, MP के इन शहरों में बढ़ी ईंधन की कीमत, यहाँ हुआ सस्ता, जानें नए रेट

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में एक तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बाकी है। फिलहाल क्रूड ऑयल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे देखी जा रही है। दूसरी तरफ से देश के महानगरों में ईंधन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। मध्य प्रदेश में आज इनकी कीमतों में गिरावट देखी गई है। सोमवार को इनके भाव में इजाफा देखा गया था। पेट्रोल पर औसतन 0.19 रुपये और डीजल पर 0.17 रुपये की गिरावट हुई है। विभिन्न शहरों में फ्यूल के दाम ही अलग है। कहीं आज वृद्धि हुई है तो कहीं गिरावट।

पेट्रोल में कहीं वृद्धि, कहीं गिरावट

राजगढ़ में पेट्रोल की कीमतों में 0.70 रुपये, उज्जैन में 0.74 रुपये, मंदसौर में 0.92 रुपये, झाबुआ में 0.56 रुपये,  नीमच में 0.59 रुपये की वृद्धि देखी गई है। इस लिस्ट में टीकमगढ़, शिवपुरी, शहडोल, सिवनी, रतलाम, कटनी, झाबुआ, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, गुना, छतरपुर, भिंड और बेतूल भी शामिल है। दूसरी तरफ बालाघाट में 1.03 रुपये, खरगोनमें 1.08 रुपये, नरसिंहपुर में 0.94 रुपये और सीहोर में 0.68 रुपये गिरावट पेट्रोल में देखी गई है। सीधी, धार, डिंडोरी, बड़वानी, अशोकनगर, मंडला, रीवा, सागर, सतना,, सीहोर और विदिशा में भी इनकी कीमतों में गिरावट हुई है।

कुछ ऐसा है डीजल का हाल

राजगढ़ में 0.64 रुपये और उज्जैन में 0.68 रुपये की वृद्धि डीजल की कीमतों में हुई है। खरगोन, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सीहोर, बड़वानी, बालाघाट में आज इसकी कीमतों में गिरावट देखी गई है।

पेट्रोल के नए रेट

विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, धार, नरसिंहपुर, देवास, दमोह, धार और भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास की गई है। राजधानी भोपाल में यह 108.46 रुपूए में में बिक रहा है। शिवपुरी,  शहडोल, रीवा और अनुपुर में आज यह सबसे ज्यादा महंगा है, यहां एक लीटर की कीमत 111 रुपये से भी अधिक है। अलीराजपुर, बालाघाट, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, कटनी, खंडवा, नीमच, सतना, सिवनी, सीधी, शिवपुरी, टीकमगढ़ और उमरिया में यह 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास की कीमत पर बिक रहा है। उज्जैन, शाजापुर, रतलाम, राजगढ़, मुरैना, मंडला, खरगोन, मंदसौर, झाबुआ, जबलपुर, हरदा, ग्वालियर, गुना, डिंडोरी, दतिया, भिंड, बड़वानी, अशोकनगर और आगर मालवा में इसकी कीमत लरीब 109 रुपये प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews