फरवरी में इन 8 बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, किसी ने घटाया तो किसी ने किया इजाफा, जानें अब मिलेगा कितना रिटर्न? 

कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। सभी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा रिटर्न दे रहे हैं। नए रेट प्रभावी हैं। आइए जानें ग्राहकों को कितना रिटर्न मिलेगा?
bank fd

फरवरी महीने में कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में बदलाव किया है। कुछ ने आरबीआई एमपीसी बैठक से पहले तो कुछ ने बैठक के बाद नए रेट लागू किए हैं। बता दें रेपो रेट में जब भी कटौती का प्रभाव लोन और एफडी दोनों पर देखने को मिला है। इस लिस्ट में ज्यादातर प्राइवेट और स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं।

कई लोग एफडी को निवेश के लिए बेहतरीन विकल्प मानते हैं। इसमें बैंक सुरक्षा का दावा भी करते हैं। समय-समय पर इंटरेस्ट भी मिलता रहता है। ये ब्याज दरें वित्त स्थिति और रेपो रेट में उतार-चढ़ाव पर आधारित होती है। इसलिए इसमें अक्सर बदलाव होता रहता है। आइए जानें मार्च में कौन-सा बैंक कितना रिटर्न ऑफर कर रहा है?

इन प्राइवेट बैंकों ने किया एफडी के ब्याज दरों में संशोधन (Bank FD Rates) 

  • प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 7 दिन से लेकर 61 महीने से अधिक के टेन्योर पर 3.50% से लेकर 7.75% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज भी दे रहा है।
  • एक्सिस बैंक ने भी एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। यह बैंक भी सीनियर सिटीजंस को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 3% से लेकर 7.25% है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को कम से कम 3.50% और अधिकतम 7.75% ब्याज 3 करोड़ रुपये से काम के निवेश पर मिल रहा है।
  • डीसीबी बैंक ने  एफडी के नए रेट 14 फरवरी से प्रभावी किए हैं। ब्याज दरों में कटौती हुई है। सामान्य नागरिकों को 3.75% से लेकर 8.05% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत एक्स्ट्रा ब्याज भी दे रहा है।
  • कर्नाटक बैंक से 3 करोड़ रुपये से कम एफडी नए रेट लागू किए हैं। सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 3.75% से लेकर 8% रिटर्न दे रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर दरें लागू हैं, 18 फरवरी से ही प्रभावी हो चुके हैं।
  • सिटी यूनियन बैंक ने एफडी के लिए नए रेट 10 फरवरी 2025 से लागू कर दिए हैं। सामान्य नागरिकों को 5% से लेकर 7.50% ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 8% रिटर्न मिल रहा है।

ये 3 स्मॉल फाइनेंस बैंक भी लिस्ट में शामिल (Fixed Deposit)

  • सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फरवरी महीने की शुरुआत में ही एफडी के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया था। बैंक वर्तमान में 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर 4.4% से लेकर 8.60% ब्याज सामान्य नागरिकों को दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज ही मिल रहा है।
  • उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस ने एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट 21 फरवरी से लागू किए हैं। 3.75% से लेकर 8.25% ब्याज सामान्य नागरिकों ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 4.25% से लेकर 8.75% इंटरेस्ट मिल रहा है।
  • शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 18 फरवरी से एफडी के लिए नए रेट लागू किए हैं। यह लघु वित्त बैंक सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 8.55% ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews