अगस्त में एक और प्राइवेट बैंक ने बदली FD की ब्याज दरें, मिल रहा 7.50% तक रिटर्न, यहाँ जानें नए रेट 

प्राइवेट बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट ने नई ब्याज दरें लागू कर दी है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एडिशनल इंटरेस्ट भी रहा है। आइए जानें अब बदलाव के बाद कितने दिन के टेन्योर पर कितना रिटर्न मिल रहा है?
Bank FD Rates

AI Generated Image

अगस्त में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव करने वाले बैंकों की सूची में एक और प्राइवेट सेक्टर बैंक शामिल हो चुका है। DCB बैंक में 4 अगस्त से एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी है। 3.75% से लेकर 7.50% तक ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।

बदलाव के बाद भी बैंक 60 साल से लेकर 70 साल तक के वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अधिक ब्याज की सुविधा ऑफर कर रहा है, जो सभी टेन्योर पर लागू है। न्यूनतम ब्याज दर 4% और अधिकतम 8% है। 70 साल या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों को बैंक सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.55% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा कुछ टेन्योर पर दे रहा है। सभी बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दर में बदल समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विकसित करने की सलाह दी जाती है।

तीन टेन्योर पर मिल रहा 7.50% ब्याज 

बैंक तीन अलग-अलग टेन्योर पर अधिकतम ब्याज ऑफर कर रहा है। इसमें 24 महीने से लेकर 25 महीने तक, 34 महीने से लेकर 35 महीने तक और 60 महीने से लेकर 61 महीने तक का मैच्योरिटी स्लैब शामिल है। सामान्य नागरिकों को 7.50%, वरिष्ठ नागरिकों को 8% और सुपर सीनियर सिटीजन को 8.05% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 15 महीने से लेकर 16 महीने से कम और 37 महीने से लेकर 38 महीने तक के तक दो अलग-अलग टेन्योर सामान्य नागरिकों बैंक 7.10% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.65% रिटर्न मिल रहा है।

टेनयो वाइज इंटरेस्ट रेट यहाँ जानें 

  • 7 दिन से लेकर 45 दिन- 3.75%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 दिन से लेकर 6 महीने से कम- 4.75%
  • 6 महीने से लेकर 10 महीने से कम- 6%
  • 10 महीने से लेकर 12 महीने से कम- 6.50%
  • 12 महीने से लेकर 15 महीने से कम- 6.90%
  • 15 महीने से लेकर 16 महीने से कम- 7.10%
  • 16 महीने से लेकर 24 महीने से कम- 6.90%
  • 24 महीने से लेकर 25 महीने से कम- 7.50%
  • 25 महीने लेकर 27 महीने से कम- 6.90%
  • 27 महीने से लेकर 34 महीने से कम- 7%
  • 34 महीने से लेकर 35 महीने से कम- 7.50%
  • 35 महीने से लेकर 37 महीने से कम- 7%
  • 37 महीने से लेकर 38 महीने तक- 7.10%
  • 38 महीने से अधिक और 60 महीने से कम- 7%
  • 60 महीने से लेकर 61 महीने तक- 7.50%
  • 61 महीने से अधिक और 120 महीने तक- 7%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews