जुलाई 2026 में इन 8 बैंकों ने बदली FD की ब्याज दरें, नए रेट लागू, जानें अब कहाँ मिल रहा कितना रिटर्न?

जुलाई में कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस लिस्ट में एक पब्लिक सेक्टर और एक स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल है। नए रेट प्रभावी हो चुके हैं। 
Bank FD Rates

AI Generated Image

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 3 अगस्त से शुरू होने वाली है। इससे पहले जुलाई में ही कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव कर दिया है। किसी ने इंटरेस्ट रेट में वृद्धि तो किसी ने कटौती का ऐलान किया है। इसमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडइंड बैंक समेत कुल 8 बैंक शामिल हैं।

ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय पर एफडी के ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। एक्सिस बैंक ने 4 जुलाई को सावधि जमा के लिए नए इंटरेस्ट रेट्स लागू कर दिए हैं। बैंक 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर 3% से लेकर 6.50% ब्याज मिल रहा है। जबकि जून में ब्याज दर अधिकतम 6.45% था। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज भी ऑफर कर रहा है।

एक्सिस बैंक की ब्याज दरें यहाँ चेक करें 

इन प्राइवेट बैंकों ने भी बदली ब्याज दरें 

  • जम्मू एंड कश्मीर बैंक सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.30%  ब्याज ऑफर कर रहा है। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इंटरेस्ट रेट 11 जुलाई 2026 से लागू हैं। वरिष्ठ नागरिकों 50 बीपीएस और सुपर सीनियर सिटीजंस को 0.75% एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है।
  • फेडरल बैंक ने 16 जुलाई को नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.70% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकम ब्याज दर 7.20% है।
  • इस लिस्ट में धनलक्ष्मी बैंक भी शामिल है। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक  नए रेट 23 जुलाई से ही लागू हो चुके हैं। सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 7.25% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। एक साल या इससे अधिक के टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है।
  • इंडसइंड बैंक ने 29 जुलाई से एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं, जिसे ग्राहक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। बदलाव के बाद 3.25% से लेकर 7% तक ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% से लेकर 0.75% अतिरिक्त ब्याज भी मिल रहा है।
  • IDFC फर्स्ट बैंक भी इस लिस्ट में शामिल है। सामान्य नागरिकों को 3.25% से लेकर 7.25% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों 25 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज भी मिल रहा है। ब्याज दरें अधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

इस सरकारी बैंक ने बदली एफडी की ब्याज दरें 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नए रेट 27 जुलाई 2026 से लागू हो चुके हैं। सामान्य नागरिकों को 2.60% से लेकर 6.65% रिटर्न मिल रहा है। 91 दिन और इससे अधिक के टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को एडिशनल इंटरेस्ट मिल रहा है।अधिकतम ब्याज दर 7.15% है। 400 दिन का स्पेशल टेन्योर पर सबसे अधिक ब्याज मिल रहा है।

BOM की ब्याज दरें यहाँ चेक करें 

लिस्ट में यह लघु वित्त बैंक भी शामिल 

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें 15 जुलाई से लागू कर दी है। सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 8% ब्याज मिल रहा है। पहले अधिकतम इंटरेस्ट रेट 7.80% था। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। यह सुविधा केवल 165 दिन या इससे अधिक के टेन्योर पर मिल रही है। ब्याज दर न्यूनतम 4% और अधिकतम 8.50% है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews